कुशीनगर: शव के अंतिम संस्कार को लेकर हंगामा

उत्तर प्रदेश कुशीनगर

विश्वजीत राय 

सफल समाचार कुशीनगर 

कुशीनगर: शव के अंतिम संस्कार को लेकर हंगामा

नेबुआ नौरंगिया। थाना के किशनपुर विजयपुर गांव में शव का अंतिम संस्कार करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष के लोग शव का अंतिम संस्कार (जलाना) करना चाह रहे थे, जबकि दूसरे पक्ष के लोग शव को दफनाना चाह रहे थे।

सूचना पर भारी संख्या में पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद शव को दफन किया गया। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के किशनपुर विजयपुर गांव निवासी बुनेला नट का करीब चार माह पहले निधन हो गया था। बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे उनकी 75 वर्षीय पत्नी नवकी की मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह शव को दफनाने की तैयारी की जा रही थी। तभी गांव के अनुसूचित समाज के कुछ लोग वहां आए और शव को दफनाने का विरोध करने लगे। 

उनका कहना है कि नट समुदाय हिन्दू धर्म में आते हैं। नट समाज के लोगों का कहना था कि नट समाज में शव को दफनाने की परंपरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *