7 फरवरी 2025 से रोज डे के साथ शुरू हो रहा है वैलेंटाइन वीक, जानिए पूरे हफ्ते का शेड्यूल

उत्तर प्रदेश कुशीनगर गोरखपुर देवरिया लखनऊ सोनभद्र

विश्वजीत राय 

सफल समाचार 

 

Valentine Week 2025 Full List: 7 फरवरी 2025 से रोज डे के साथ शुरू हो रहा है वैलेंटाइन वीक, जानिए पूरे हफ्ते का शेड्यूल

 

 

 

Valentine Week List 2025: 7 फरवरी को गुलाब दिवस यानी रोज डे के साथ वैलेंटाइन डे वीक की शुरुआत हो रही है। ऐसे में हम अगर आप खोज रहे हैं कि यह हफ्ता कब तक चलेगा और किस दिन कौन सा डे होगा, तो नीचे वैलेंटाइन वीक की पूरी लिस्ट है।

 

7 फरवरी 2025 रोज डे

 

फरवरी को प्यार का महीना कहना गलत नहीं होगा। ऐसे में 7 फरवरी 2025 से शुरू हो रहा वैलेंटाइन वीक प्रेमी जोड़ों के लिए बेहद खास होता है। कुछ लोग इस हफ्ते का इंतजार अपने प्यार का इजहार करने के लिए करते हैं, तो कुछ इसे अपने पार्टनर पर प्यार लुटाने का खास मौका मानते हैं। इस पूरे वीक यानी सप्ताह के सातों दिन खास होते हैं, और अगर आप इनके महत्व को समझकर अपने साथी को सरप्राइज दें, तो उन्हें खास फील करा सकता है। सही गिफ्ट और प्यार भरे इशारे आपके रिश्ते को और मजबूत बना सकते हैं। यहां हम आपको रोज डे से लेकर वैलेंटाइन्स डे तक की पूरी लिस्ट बता रहे हैं, जिससे आप अपने गिफ्ट और प्लानिंग को बेहतरीन बना सकते है

 

8 फरवरी प्रपोज डे 

 

 

वैलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे से होती है। आप नाम से ही समझ गए होंगे कि आपको अपने साथी को क्या देना है। गुलाब का फूल या खूबसूरत गुलदस्ता देकर बिना शब्दों के ही आप अपनी भावनाएं पार्टनर से व्यक्त कर सकते हैं। लाल गुलाब प्यार का प्रतीक होता है, जबकि अन्य रंगों के गुलाब भी अलग-अलग भावनाओं को दर्शाते हैं। यह दिन अपने प्रियजन को खास महसूस कराने और अपने प्यार का इजहार करने का बेहतरीन अवसर होता है।

 

9 फरवरी 2025: चॉकलेट डे (Chocolate Day)

 

 

प्रपोज करने के बाद अपने साथी का मुंह मीठा कराना भी जरूरी होता है। 9 फरवरी को मनाया जाने वाले चॉकलेट डे पर आप अपने पार्टनर को चॉकलेट देकर उनके जीवन में मिठास घोलने और अपने रिश्ते को और मीठा बनाने का वादा कर सकते हैं।

 

10 फरवरी 2025: टेडी डे (Teddy Day)

 

 

इस दिन आप अपने साथी को एक प्यारा सा टेडी बीयर गिफ्ट कर सकते हैं, जो उन्हें हर वक्त आपकी याद दिलाएगा। यह टेडी उनके अकेलेपन को दूर करने और प्यार का एहसास कराने का एक खूबसूरत तरीका हो सकता है।

 

11 फरवरी 2025: प्रॉमिस डे

 

 

 

प्यार में वादों का निभाया जाना बहुत मायने रखता है। इस दिन आप अपने साथी से जीवनभर उनके साथ रहने, हर खुशी और दुख में साथ निभाने और उन्हें हमेशा खुश रखने का वादा कर सकते हैं।

 

12 फरवरी 2025: हग डे 

 

 

गले लगाना सिर्फ एक इशारा नहीं, बल्कि सच्चे प्यार और भावनाओं का प्रतीक होता है। इस दिन अपने साथी को प्यार से गले लगाकर उन्हें यह महसूस कराएं कि आप हर परिस्थिति में उनके साथ हैं।

 

13 फरवरी 2025: किस डे

 

 

किस प्यार को जताने और उसे गहराई से महसूस कराने का सबसे खास तरीका होता है। इस दिन प्रेमी जोड़े अपने प्यार को व्यक्त करने के लिए एक-दूसरे को किस करके अपने रिश्ते को और मजबूत करते हैं।

 

14 फरवरी 2025: वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day)

 

 

वैलेंटाइन वीक का अंतिम और सबसे खास दिन, जब प्रेमी जोड़े अपने रिश्ते को और गहरा बनाने की कोशिश करते हैं। इस दिन आप अपने साथी को कोई खास तोहफा देकर, उनके प्रति अपने प्रेम और समर्पण को व्यक्त कर सकते हैं। मैरिड कपल भी इस दिन को अपने प्यार को सेलिब्रेट करने के लिए खास बना सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *