प्रवीण शाही
सफल समाचार कुशीनगर
हत्या की घटना का खुलासा, घटना में सम्मिलित पत्नी सहित 04 अभियुक्त गिरफ्तार
थाना कुबेरस्थान पर वादिनी श्रीमती किशमती देवी द्वारा तहरीर दिया गया कि उनके लड़के शिवम प्रताप सिंह पुत्र स्व0 सतीश सिंह निवासी सखवनिया थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर की उसकी पत्नी आदि द्वारा हत्या कर शव को गायब कर दिया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर दिनांक 19.09.2024 को थाना कुबेरस्थान पर मु0अ0सं0 292/2024 धारा 364/302/120 बी/323/504/506/201 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम में आज दिनांक 05.03.2025 को स्वाट व थाना कुबेरस्थान की संयुक्त टीम द्वारा घटना में सम्मिलित 1-नूर आलम पुत्र अनवर अली निवासी बसहिया बनबीर पुर थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर 2. नसीम आलम पुत्र नूर आलम निवासी बसहिया बनबीर पुर थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर 3. शाह आलम पुत्र अनवर अली निवासी बसहिया बनबीर पुर थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर 4. सीमा सिंह पुत्री सुबाष सिंह सा0 बड़गांव थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उनके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल पुराना बेल्ट,04 अदद मोबाइल हैंडसेट,घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल TVS UP 57 BC 5529 एवं मृतक की मोटरसाइकिल HF डीलक्स की बरामदगी की गयी। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ का विवरण
अभियुक्ता एवं सहअभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि अभियुक्ता सीमा सिंह की शादी शिवम प्रताप सिंह पुत्र स्व0 सतीश सिंह निवासी ग्राम सखवनिया थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर के साथ वर्ष 2019 में हुई थी। शिवम प्रताप सिंह की पत्नी अभियुक्ता सीमा सिंह का अवैध संबंध विगत कई वर्षों से प्रकाश में आये अभियुक्त नूर आलम से था। मृतक शिवम प्रताप सिंह शराब के नशे का आदी था। सीमा वर्ष 2022 में शिवम व उसके परिवार के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का दर्ज करायी एवं पडरौना में किराये का कमरा लेकर रहने लगी। मृतक शिवम अपनी कीमती जायजाद को बेचने लगा था। सीमा अपने मृतक पति शिवम को पसन्द नहीं करती थी लेकिन उसे जायजाद का लालच था, सीमा दिनांक 03.06.2024 को अपने पति शिवम को रात में करीब 11.00 बजे बेलवनिया(बड़गांव) नहर पर मिलने के लिए बुलाकर पूर्व की योजना एवं षड़यन्त्र के तहत अपने प्रेमी नूर आलम व उसके दोस्त नसीम के साथ हत्या करके उसके शव एवं मोटरसाइकिल को नूर आलम के भाई शाहे आलम के साथ बोलेरो से ले जाकर जंगल सिसवा रेगुलेटर के पूरब नहर में डाल दी।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 292/2024 धारा 364/302/120 बी /323/504/506/201 भा0द0वि0
गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. नूर आलम पुत्र अनवर अली निवासी बसहिया बनबीर पुर थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर
2. नसीम आलम पुत्र नूर आलम निवासी बसहिया बनबीर पुर थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर
3. शाह आलम पुत्र अनवर अली निवासी बसहिया बनबीर पुर थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर
4. सीमा सिंह पुत्री सुबाष सिंह सा0 बड़गांव थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर
आपराधिक इतिहास
अभियुक्त नूर आलम का आपराधिक इतिहास
1.मु0अ0स0- 463/2015 धारा- 31-ए क्रिमिनल ला (अमेंडमेंट एक्ट) व धारा 147/148/149 /279/ 307/ 332/ 336/ 338/ 353/ 427/ 504/ 506 भा0द0वि0
2.मु0अ0सं0- 473/2015 धारा 3/5ए/8 उ0प्र0गौ हत्या निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम
3.मु0अ0सं0- 564/2015 धारा- 3/5/8 भा0द0वि0 व धारा 4/25 आयुध अधिनियम तथा धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम
4.मु0अ0सं0-315/2020 धारा 147/188/ 452/504/506 भा0द0वि0 व धारा 51-बी आपदा प्रबंधन अधिनियम
बरामदगी का विवरण
1-एक अदद आलाकत्ल (बेल्ट) , एक अदद मृतक की मोटरसाइकिल
2- घटना में अभियुक्तगण द्वारा प्रयुक्त की गयी TVS मोटरसाइकिल (UP 57 BC 5529)
बरामदगी/गिरफ्तरी करने वाली पुलिस टीम
1-निरीक्षक श्री आशुतोष सिंह प्रभारी स्वाट जनपद कुशीनगर
2-थानाध्यक्ष श्री स्वतंत्र कुमार सिंह थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर।
3-उ0नि0 श्री आलोक कुमार स्वाट टीम जनपद कुशीनगर
4-उ0नि0 श्री शरद भारती प्रभारी सर्विलांस सेल जनपद कुशीनगर
5-उ0नि0 श्री रामप्रवेश सिंह थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर
6-हे0का0 सनातन सिंह स्वाट टीम जनपद कुशीनगर
7-हे0का0 संतोष कुमार सिंह स्वाट टीम जनपद कुशीनगर
8-हे0का0 रंजीत यादव स्वाट टीम जनपद कुशीनगर
9-हे0का0 राहुल सिंह स्वाट टीम जनपद कुशीनगर
10-का0 संतोष यादव थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर
11-का0 विरेन्द्र सिंह थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर
12-म0का0 रूबी सिंह थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर