: विक्रांत सिंह चौहान
पंतनगर ऊधम सिंह नगर
पंतनगर के सरस्वती शिशु मंदिर सभागार में भाजपा मंडल पंतनगर की बैठक आयोजित की गई।
आज पंतनगर के सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के सभागार में भाजपा के पंतनगर मंडल की एक बैठक आयोजित की गई।
जिसमें पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ पंतनगर मंडल के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
बैठक की अध्यक्षता पंतनगर मंडल की अध्यक्ष श्रीमती पिंकी डिमरी ने की। कार्यक्रम का संचालन पूर्व उपाध्यक्ष भाजपा मंडल पंतनगर के आशीष ढांडा जी ने किया।
जिसमें 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस एवं भारत रत्न बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती को लेकर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।
जिसमें भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल से लेकर 18 अप्रैल तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।
इस बैठक के मुख्य वक्ता भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री
धीरेंद्र मिश्रा जी ने बैठक में उपस्थित सभी भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी और अपने-अपने क्षेत्र में किस प्रकार से कार्यक्रम आयोजित करने हैं उसके बारे में विस्तार से बताया।
बैठक की शुरुआत में सबसे पहले मुख्य वक्ता धीरेंद्र मिश्रा जी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही मंडल अध्यक्ष पिंकी डिमरी के साथ मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
इसके बाद पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संक्षेप में दिए गए अपने संबोधन में पार्टी कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के इतिहास के बारे में जानकारी दी।
वही ऊधम सिंह नगर जिले के पूर्व जिला अध्यक्ष रहे विवेक सक्सेना जी ने बताया कि आज माननीय स्वर्गीय अटल बिहारी जी के नेतृत्व में सन 1980 में भारतीय जनता पार्टी अपनी एक नई पहचान लेकर भारत की राजनीति में आई।
और धीरे-धीरे आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है।
इसके साथ ही जिला मंत्री रहे दिग्विजय सिंह खाती ने भी पार्टी की विचारधारा के बारे में कार्यकर्ताओं को अवगत कराया एवं उन्होंने बताया कि किसी भी पार्टी में बूथ लेवल के कार्यकर्ता ही पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य करते हैं इसलिए उन्होंने कहा की सभी बूथों के अध्यक्ष अपने-अपने बूथ में सक्रिय भूमिका निभाएं तभी हम इस पार्टी को और भी ज्यादा मजबूती प्रदान कर पाएंगे।
इसके बाद राष्ट्रगान के साथ बैठक की अध्यक्षता कर रही मंडल अध्यक्ष पिंकी डिमरी जी ने बैठक समाप्ति की घोषणा की।
इस मौके पर मुख्य वक्ता किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा जी, नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष श्रीमती पिंकी डिमरी जी, मंडल संयोजक सत्येंद्र रावत जी, पूर्व जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना जी, पूर्व जिला मंत्री दिग्विजय सिंह खाती जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता शेर सिंह जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष डी एन यादव जी, पूर्व मंडल मंत्री गंगा सिंह पपोला, मंडल के किसान मोर्चा अध्यक्ष रहे टीकम सिंह कोरंगा, वरिष्ठ भाजपा नेता एन के सिंह, सचिन शर्मा जी, अशोक गुप्ता जी, नगला नगर पालिका वार्ड नंबर 6 के सभासद गोपाल दत्त जोशी, वार्ड नंबर 7 के सभासद देवेंद्र यादव एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मातृशक्ति भी उपस्थित रही।