पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के संस्थापना कार्यालय के खीम सिंह अधिकारी को पदोन्नति मिलने पर पंतनगर मंडल अध्यक्ष श्रीमती पिंकी डिमरी जी ने माल्यार्पण कर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।

उत्तराखंड उधमसिंह नगर

: विक्रांत सिंह चौहान 

पंतनगर ऊधम सिंह नगर

पंतनगर। आज पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में 3 अप्रैल को संस्थापना अधिकारी के पद पर पदोन्नति प्राप्त करने वाले खीम सिंह अधिकारी जी को उनके आवास पर पहुंचकर पंतनगर मंडल की अध्यक्ष श्रीमती पिंकी डिमरी एवं श्री लक्ष्मी डिमरी, नगर पालिका परिषद नगला के वार्ड नंबर 6 सभासद गोपाल दत्त जोशी और भाजपा कार्यकर्ता विक्रांत सिंह चौहान ने माल्यार्पण कर अधिकारी जी का स्वागत किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनको संस्थापना अधिकारी के पद पर पदोन्नति प्राप्त करने पर हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की। 

इस मौके पर भाजपा पंतनगर मंडल की अध्यक्ष श्रीमती पिंकी डिमरी जी, श्री लक्ष्मी डिमरी जी, नगला नगर पालिका परिषद वार्ड नंबर 6 के सभासद गोपाल दत्त जोशी जी एवं भाजपा कार्यकर्ता विक्रांत सिंह चौहान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *