सफल समाचार
फरार चल रहे वारंटी अपराधियों को ओबरा पुलिस ने किया गिरफ्तार
ओबरा, सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीना के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम में फरार चल रहे व पुरस्कार घोषित अपराधियों तथा वांछित वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह व हर्ष पाण्डेय क्षेत्राधिकारी ओबरा के कुशल निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक ओबरा राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व मे आज दिनांक 07.04.2025 को काफी समय से फरार चल रहे वारण्टी/अभियुक्त 01- मु0नं0 2180/11 धारा 8/21 NDPS ACT से सम्बन्धित अभियुक्त संतोष कुमार साहनी पुत्र खदेसू प्रसाद निवासी वार्ड नं0 22 भलुआ टोला थाना ओबरा जनपद सोनभद्र उम्र करीब 48 वर्ष 02- मु0नं0 133/2015 धारा 279,337,338,304ए भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त विजय कुमार हरिजन पुत्र स्व0 बिरजू निवासी बिल्ली मारकुण्डी गजराज नगर थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र उम्र करीब 50 वर्ष, 03- मु0नं0 2281/11 धारा 323,506 भा0द0वि0 से सम्बन्धित अभियुक्त लालजी यादव पुत्र स्व0 रामजानकी यादव निवासी चकाड़ी थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र उम्र करीब 55 वर्ष । उपरोक्त तीनो अभियुक्तो के विरुद्ध मा0 न्यायालय से एनबीडब्लू के तहत गिरफ्तारी का आदेश जारी हुआ था, जिनकी गिरफ्तारी 07.30 बजे समय पर ओबरा पुलिस द्वारा की गयी तथा गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण को सम्बन्धित मा0 न्यायालय पेश करने हेतु रवाना किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण निम्नवत् है-
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. संतोष कुमार साहनी पुत्र खदेसू प्रसाद निवासी वार्ड नं0 22 भलुआ टोला थाना ओबरा जनपद सोनभद्र उम्र करीब 48 वर्ष ।
2. विजय कुमार हरिजन पुत्र स्व0 बिरजू निवासी बिल्ली मारकुण्डी गजराज नगर थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र उम्र करीब 50 वर्ष ।
3. लालजी यादव पुत्र स्व0 रामजानकी यादव निवासी चकाड़ी थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र उम्र करीब 55 वर्ष ।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. उ0नि0 सतीश कुमार सिंह थाना ओबरा जनपद सोनभद्र 2. उ0नि0 राम सिंह यादव थाना ओबरा जनपद सोनभद्र
3. उ0नि0 रामसागर पटेल थाना ओबरा जनपद सोनभद्र
4. हे0 का0 नीरज राय थाना ओबरा जनपद सोनभद्र
5. हे0 का0 आशीष वर्मा थाना ओबरा जनपद सोनभद्र