विवाह से 9 दिन पहले दामाद को ले भागी सासू  ढाई लाख कैश और गहने भी ले गई

उत्तर प्रदेश

सफल समाचार 

 अलीगढ़ उत्तर प्रदेश 

विवाह से 9 दिन पहले दामाद को ले भागी सासू

 ढाई लाख कैश और गहने भी ले गई

सासू दामाद घंटों बतियाते थे , बेटी का रो रो बुरा हाल 

अलीगढ़ में एक महिला अपने होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई। वह अपने साथ ढाई लाख रुपए कैश और गहने भी ले गई। 8 दिन बाद बेटी की बारात आनी थी।

दूल्हे ने अपनी सास को मोबाइल गिफ्ट किया था। दोनों चोरी-छिपे बातें करते थे। किसी को इस बात की भनक तक नहीं लगी की दोनों के बीच अफेयर चल रहा है। दूल्हे ने अपने पिता को फोन पर कहा, खोजने की कोशिश मत करना। लौटने वाला नहीं हूं।

महिला के घर वालों की शिकायत के बाद पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है। दोनों कहां हैं, अभी तक पता नहीं चल पाया है। महिला की बेटी का रो-रो कर बुरा हाल है। मामला मडराक थाना क्षेत्र का है।16 अप्रैल को होनी है शादी मडराक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने अपनी बेटी की शादी दादों थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक से तय की थी। 16 अप्रैल को बारात आनी थी। शादी की सारी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी थीं। कार्ड भी रिश्तेदारों को बांट दिए गए हैं।

लड़की के परिवारजनों ने बताया, दामाद घर आता-जाता था। वह होने वाली सास के साथ घंटों  बात करता था 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *