RBI ने घटाया रेपो रेट, सस्ते होंगे लोन.

उत्तर प्रदेश कुशीनगर देवरिया लखनऊ सोनभद्र

सफल समाचार 

RBI ने घटाया रेपो रेट, सस्ते होंगे लोन.

 

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने देश की आर्थिक स्थिति को सहारा देने और आम जनता को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से रेपो रेट में 0.25% यानी 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है। अब रेपो रेट 6.25% से घटकर 6% हो गया है। इस फैसले का सीधा असर आम लोगों पर पड़ेगा, क्योंकि बैंकों को सस्ते में कर्ज मिलने से लोन भी सस्ते होंगे और EMI का बोझ कम हो जाएगा। यह लगातार दूसरी बार है जब RBI ने रेपो रेट में कटौती की है

 

क्या है रेपो रेट?

 

रेपो रेट वह दर होती है जिस पर RBI बैंकों को अल्पकालिक कर्ज देता है। जब रेपो रेट घटती है तो बैंक भी उपभोक्ताओं को सस्ते दर पर लोन उपलब्ध कराते हैं। इससे बाजार में नकदी का प्रवाह बढ़ता है और अर्थव्यवस्था को गति मिलती है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे टैरिफ वॉर और बढ़ती महंगाई की आशंकाओं के बीच RBI का यह फैसला महत्वपूर्ण माना जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *