किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने 22 लाख के 3 विकास कार्यों का किया लोकार्पण

उत्तराखंड उधमसिंह नगर

विक्रांत सिंह चौहान 

सफल समाचार 

किच्छा 

किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने 3 विकास कार्य जिनकी कुल लागत लगभग 22 लाख रुपए है के लोकार्पण किये. इसके तहत ग्राम विधायक निधि से निर्मित कराये गया ग्राम महाराजपुर के श्याम कॉलोनी में मंदिर का सौंदर्यकरण का कार्य लागत 3.01 लाख,वार्ड न०-01 पनचक्की फार्म में संतोख सिंह वाली सड़क लागत 8.84 लाख तथा जिला योजना से निर्मित कराई गई। किच्छा के राष्ट्रीय राज्य मार्ग 74 से नालंदा स्कूल की ओर सड़क निर्माण लागत 10.33 लाख के विकास कार्यो का उद्घाटन अपने समस्त साथीयों के साथ फीता काटकर व नारियल फोड़ कर किये।

इस मौके पर विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि वे लगातार क्षेत्र में विकास कार्यों का लोकार्पण कर रहे है तथा साथ ही चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता पर भी नजर बनाये हुए है उनके द्वारा विकास कार्यों से सम्बन्धित सभी संस्थाओं को तय समय पर निर्माण कार्य पूरे किये जाने के निर्देश दिए गए है और वे स्वयं मौके पर पहुंचकर क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुन रहे है क्षेत्रवासियों की सभी समस्याओं के निस्तारण में वे पूर्णत: प्रयासरत है|

 

इससे पूर्व सभी वार्ड वासियों और ग्राम वासियों तथा नालंदा स्कूल में प्रबंधक डॉ ब्रिज किशोर,डॉ राहुल किशोर, डॉ मृदुला किशोर ने बुके देकर व स्कूल के बच्चों ने फूल मालाओं से विधायक बेहड़ का स्वागत किया और आभार जताया |

इस दौरान कांग्रेस नगर अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी,निवर्तमान पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली,अरुण शुक्ला,गुरदास कालड़ा,संतोख सिंह, ,देवेन्द्र यादव,ओमप्रकाश दुआ,कर्मजीत सिंह, देवन्द्र विर्क, संजय मंडल,कृष्णा मंडल,रॉबिन हाजरा,विकास विश्वास,डाक्टर कार्तिक,संत छाबड़ा,रवि चावला,जुगल चराया,नरेंद्र ग्रोवर,राजकुमार चिल्लाना,वेद छाबड़ा, हरविंदर सिंह बंटी,शिवम चिलाना,कन्हैया,गुलशन सिन्धी,नजाकत खान, सुनीता कश्यप, सुखविंदर सिंह आदि लोग उपस्थित रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *