भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर गांव बस्ती चलो कार्यक्रम ग्राम सभा जवाहर नगर के बूथ नंबर 45 पर आयोजित किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में नैनीताल लोकसभा से माननीय सांसद श्री अजय भट्ट जी ने शिरकत की।।

उत्तराखंड उधमसिंह नगर

सफल समाचार 

विक्रांत सिंह चौहान 

जवाहर नगर/नगला ऊधम सिंह नगर 

भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर आज आयोजित किए गए गांव बस्ती चलो कार्यक्रम के तहत नैनीताल लोकसभा से माननीय सांसद श्री अजय भट्ट जी ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की।

जिसमें सर्वप्रथम माननीय श्री अजय भट्ट जी ने अपनी सांसद निधि से ग्राम सभा जवाहर नगर में श्री गंगा सिंह पपोला जी के आवास तक जाने वाले सी सी मार्ग का फीता काट कर एवं नारियल फोड़कर उद्घाटन किया। जिसके लिए श्री गंगा सिंह पपोला जी ने सांसद महोदय का आभार प्रकट करते हुए उनको धन्यवाद किया।

 भाजपा पंतनगर मंडल मंत्री श्री गंगा सिंह पपोला जी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट जी, पूर्व जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना जी, जिला महामंत्री अमित नारंग, बूथ अध्यक्ष 45 भरत पपोला, मंडल अध्यक्ष श्रीमती पिंकी डिमरी जी, ग्राम प्रधान श्रीमती दीपा कांडपाल, पूर्व किसान मोर्चा अध्यक्ष टीकम सिंह कोरंगा एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

तत्पश्चात कार्यक्रम का संचालन करते हुए वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता आशीष ढांडा जी माननीय सांसद अजय भट्ट जी एवं जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना जी , जिला महामंत्री अमित नारंग सहित अन्य सभी पदाधिकारियों के सम्मान के लिए मंडल अध्यक्ष श्रीमती पिंकी डिमरी, श्री गंगा सिंह पपोला जी, सतेंद्र रावत जी, नगला नगर पालिका वार्ड नंबर 6 सभासद गोपाल जोशी जी, राज्य आंदोलनकारी एवं गौ रक्षा दल अध्यक्ष पंतनगर श्री विक्की पाठक जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष डी एन यादव जी , मंडल अध्यक्ष भाजपा बिंदुख्ता नवीन पपोला जी आदि पदाधिकारियों और सम्मानित सदस्यों को मंच पर आमंत्रित किया।

जिसके उपरांत सभी ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय सांसद श्री अजय भट्ट जी को पुष्प गुच्छ भेट कर एवं माला पहना कर उनका स्वागत किया।

उसके बाद मंच का संचालन कर रहे आशीष ढांडा जी ने पूर्व जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना जी को संबोधन के लिए आमंत्रित किया, जिन्होंने भाजपा सरकार की नितियों एवं उपलब्धियों के बारे में जनता को अवगत कराया।

इसी क्रम में माननीय सांसद श्री अजय भट्ट जी को भी संबोधन के लिए आमंत्रित किया गया। श्री अजय भट्ट जी ने गांव बस्ती चलो कार्यक्रम के अंतर्गत बताया कि कैसे प्रदेश और देश के बड़े पार्टी कार्यकर्ता जो आज सर्वोच्च पद पर आसीन हैं वे सभी कभी न कभी सर्वप्रथम पार्टी में बूथ अध्यक्ष रहे , उसके बाद ही विधायक ,सांसद, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तक बने।

उन्होंने अपने संबोधन के दौरान सबको बताया कि कैसे एक अच्छा बूथ अध्यक्ष पार्टी को मजबूती प्रदान करता है। अगर हर एक बूथ अध्यक्ष अपनी जिम्मेदारी पूर्ण रूप से निभाता है तभी पार्टी मजबूत बनती है।

आगे उन्होंने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने आज भाजपा को कैसे विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाया है मोदी सरकार के कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि आज कई प्रकार के कानून एवं योजनाओं को लागू कर देश की जनता को लाभान्वित करने का काम किया जा रहा है जिसमें उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री मंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री सोलर पॉवर योजना जैसे अनेक प्रकार की योजनाओं सहित वक्फ संशोधन बिल, तीन तलाक, धारा 370 को हटाने जैसे और भी अनेक प्रकार के राष्ट्र हित बिलों को लागू कर देश को मजबूती प्रदान करने का कार्य किया गया है।

आगे उन्होंने प्रदेश के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के द्वारा प्रदेश में लागू किए जा रहे राज्यहित के कानून एवं योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में यूसीसी कानून, भू कानून जैसे अनेक कार्यों को लागू करने का काम भाजपा सरकार ने किया है। साथ ही प्रदेश की तरक्की और विकास के लिए आज पंतनगर हवाई अड्डे को विकसित कर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने का कार्य शुरू हो चुका है एवं किच्छा में पूर्व विधायक श्री राजेश शुक्ला जी के प्रयासों के द्वारा एम्स, हाईटेक बस अड्डा एवं व्यावसायिक कॉरिडोर का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है।

कार्यक्रम के अंत में बिंदुख्ता से आए पूर्व सैनिकों एवं जवाहर नगर के लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं को लेकर सांसद श्री अजय भट्ट जी को ज्ञापन सौंपे।

इसके बाद मंच का संचालन कर रहे आशीष ढांडा जी और पूर्व मंडल अध्यक्ष डी एन यादव जी ने राष्ट्रगीत बंदे मातरम् गाकर कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में आज मुख्य अतिथि माननीय सांसद श्री अजय भट्ट जी, पूर्व जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना जी, जिला महामंत्री अमित नारंग जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष डी एन यादव जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल यादव जी, मंडल अध्यक्ष श्रीमती पिंकी डिमरी जी, मंडल अध्यक्ष बिंदुख्ता नवीन पपोला जी, ग्राम प्रधान श्रीमती दीपा कांडपाल जी, मंडल संयोजक सत्येंद्र रावत जी, मंडल मंत्री गंगा सिंह पपोला जी, पूर्व किसान मोर्चा अध्यक्ष टीकम सिंह कोरंगा जी, राज्य आंदोलनकारी एवं गौ रक्षा दल अध्यक्ष पंतनगर विक्की पाठक जी, आशीष ढांडा जी, सचिन शर्मा जी, सर्वेश राय जी, सभासद नगला नगर पालिका के गोपाल जोशी जी, धनोज यादव जी, बी बी मिश्रा जी, सुनील प्रसाद जी, सुरेंद्र यादव जी, अजय जी, कैलाश जोशी जी, विक्रांत सिंह जी एवं बिंदुख्ता से आए पूर्व सैनिकों समेत तमाम सम्मानित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *