सफल समाचार
विक्रांत सिंह चौहान
नगला/ पंतनगर (ऊधम सिंह नगर)
नगला – 14 अप्रैल डॉ भीमराव बाबा साहब अम्बेडकर जी की 134 वी जयंती के अवसर पर नगला नगर के बूथ संख्या 148 में मंडल संयोजक सत्येंद्र रावत जी के आवास पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि माननीय पूर्व विधायक श्री राजेश शुक्ला जी के साथ पूर्व जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष डी एन यादव जी, अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेंद्र बाल्मीकि जी, मंडल अध्यक्ष श्रीमती पिंकी डिमरी जी, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता विदेशी प्रसाद जी एवं नगला नगर पालिका के सभी सभासद गणों के द्वारा बाबा साहब अम्बेडकर जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया।
तत्पश्चात कार्यक्रम का संचालन कर रहे सर्वेश राय जी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही मंडल अध्यक्ष श्रीमती पिंकी डिमरी जी से अनुरोध किया कि वे मुख्य अतिथि माननीय पूर्व विधायक श्री राजेश शुक्ला जी का शाल ओढ़ाकर एवं माला पहना कर स्वागत करे।
मंच पर आसीन सभी सम्मानित पार्टी पदाधिकारियों का भी माला पहना कर स्वागत किया गया।
इसके उपरांत कार्यक्रम का संचालन कर रहे सर्वेश राय जी ने पूर्व मंडल अध्यक्ष डी एन यादव जी, पूर्व जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना जी को आमंत्रित करते हुए गोष्ठी को संबोधित करने के लिए कहा।
जिस पर संबोधन करते हुए डी एन यादव जी एवं विवेक सक्सेना जी ने डॉ भीमराव बाबा साहब अम्बेडकर जी की जीवनी के बारे मे जानकारी दी।
इसके बाद पूर्व विधायक श्री राजेश शुक्ला जी को संबोधन के लिए आमंत्रित किया गया। उन्होंने सर्व प्रथम संबोधन की शुरुआत भारत माता के नारे के साथ की एवं बाबा साहब के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कैसे उनके अथक प्रयासों से संविधान लिखा गया जिसका लाभ आज हमारे देश के प्रत्येक नागरिक को मिलता है।
आगे उन्होंने कहा कि बाबा साहब के लिखे हुए संविधान की ही देन हैं कि आज सभी को बराबरी का हक है कोई छोटा बड़ा नहीं है सभी एक समान है। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने जो गलतियां दलित समाज को छुआ छूत और हीन भावना से देखने के कारण की है, हमे उन गलतियों को सुधार करना चाहिए और सभी को एक समान समझना चाहिए।
इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री राजेश शुक्ला जी, पूर्व जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष डी एन यादव जी, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र बाल्मीकि जी, मंडल अध्यक्ष श्रीमती पिंकी डिमरी जी वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता विदेशी प्रसाद जी, आशीष ढांडा जी, मंडल मंत्री गंगा सिंह पपोला जी, पूर्व किसान मोर्चा अध्यक्ष टीकम सिंह कोरंगा जी, संत कुमार जी, लक्ष्मी डिमरी जी, मैनेजर जी, सर्वेश राय जी मंडल संयोजक सत्येंद्र रावत जी, बूथ अध्यक्ष संतोष शुक्ला जी, नगला नगर पालिका के सभी सम्मानित सभासद एवं मंडल के सभी भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।