सफल समाचार
विक्रांत सिंह चौहान
ऊधम सिंह नगर उत्तराखंड
जनपद ऊधम सिंह नगर के सभी सरकारी गैर सरकारी स्कूलों एवं आगनवाड़ी सेंटर के समय में बदलाव हेतु जिलाधिकारी महोदय का आदेश जारी।
जनपद के सभी सरकारी, गैर सरकारी,आंगनवाड़ी केंद्र एवं स्कूलों के लिए जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर श्री नितिन सिंह भदोरिया जी का नया आदेश जारी हुआ है।
जिसमें आने वाले समय में मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर भीषण गर्मी और लू चलने का अनुमान जताया गया है।
जिसको गंभीरता पूर्वक लेते हुए आज जनपद ऊधम सिंह नगर के जिलाधिकारी महोदय ने जनपद के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों के साथ आंगनवाड़ी केंदों में भी स्कूल समय में बदलाव की घोषणा की है।
जोकि अब कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12 तक स्कूल का समय सुबह 7:00 से 11: 30 तक निर्धारित किया गया है।
जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर ने कड़ाई से इस आदेश का पालन करने को कहा है जो भी स्कूल या संस्था इस आदेश की अवहेलना करता हुआ पाया जाएगा उस पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए गए हैं।