सफल समाचार
विक्रांत सिंह चौहान
पंतनगर ऊधम सिंह नगर
भारतीय जनता पार्टी ऊधम सिंह नगर जिले के पंतनगर मंडल की कार्यकारिणी का हुआ गठन।
वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से सदस्यों के नाम पर लगी मोहर।
पंतनगर 09 मई – भारतीय जनता पार्टी ऊधम सिंह नगर जिले के जिला प्रभारी श्री राकेश नैनवाल जी, जिला अध्यक्ष श्री कमल कुमार जिंदल जी एवं पूर्व विधायक श्री राजेश शुक्ला जी की सहमति के उपरांत पंतनगर मंडल के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई।
जिसमें मंडल उपाध्यक्ष श्री सर्वेश राय जी, श्री गंगा सिंह पपोला जी, श्री शशिकांत मिश्रा जी, श्रीमती मन्ना देवी कश्यप जी, महामंत्री श्री टीकम सिंह कोरंगा जी, श्री आशीष ढांडा जी, मंत्री श्री सचिन शर्मा जी, श्री राकेश शर्मा जी, श्रीमती मन्ना देवी जी, श्रीमती उर्मिला तड़ियाल जी , मंडल कोषाध्यक्ष श्री संजय शुक्ला जी, मिडिया संयोजक श्री विक्रांत सिंह जी, आई टी संयोजक श्री पवन दुबे जी और सोशल मीडिया संयोजक श्री डॉ जे पी श्रीवास्तव जी को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।
इसी क्रम में जिला प्रभारी श्री राकेश नैनवाल जी, जिलाध्यक्ष श्री कमल कुमार जिंदल जी, मंडल अध्यक्ष श्रीमती पिंकी डिमरी जी एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला जी ने सभी नवनिर्वाचित मंडल पदाधिकारियों को शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि भाजपा मंडल के सभी पदाधिकारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे जिससे संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी उन्होंने कहा कि हम सभी मंडल के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।