कुशीनगर: 970 ग्राम पंचायतों में बनेंगे रिसोर्स रिकवरी सेंटर, खर्च होंगे 122 करोड़

उत्तर प्रदेश कुशीनगर

विश्वजीत राय 

सफल समाचार कुशीनगर 

 

कुशीनगर: 970 ग्राम पंचायतों में बनेंगे रिसोर्स रिकवरी सेंटर, खर्च होंगे 122 करोड़

 

पडरौना। गांवों को स्वच्छ बनाने के लिए जिले के 970 ग्राम पंचायतों में रिसोर्स रिकवरी सेंटर (आरआरसी) का निर्माण कराया जाएगा। इसमें सेंटर के अलावा सोख्ता, कूड़ा गाड़ी, फील्टर चेंबर का भी निर्माण होगा।

 

करीब 400 गांवों में निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। कुछ गांवों में निर्माण पूरा भी कर लिया गया है, लेकिन अभी आरआरसी सेंटर सक्रिय नहीं हैं। बाकी का निर्माण चल रहा है। कूड़ा पहुंचाने के लिए 50 से अधिक गांवों में कूड़ा गाड़ी की खरीदारी भी कर ली गई है।

गांवों में आरआरसी सेंटर के निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। शासन का जोर है कि गांवों में इधर उधर जो कूड़ा फेंका जा रहा है। उसको आरआरसी सेंटर पर रखा जाए। इसके लिए गांव में कूड़ा ढुलाई के लिए वाहन की खरीदारी करनी है। इसके अलावा सोख्ता, फील्टर चेंबर का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामसभा की आबादी के हिसाब से बजट गांवों में दिया गया है। कई गांव में तो आरआरसी सेंटर का निर्माण अंतिम चरण में चल रहा है, वहीं कई ऐसे गांव में जहां बनकर तैयार हो गए हैं, लेकिन अभी इसकी उपयोग नहीं किया जा रहा है।

शासन की ओर से इसके लिए 122 करोड़ रुपये स्वीकृत हुआ है, जिसमें अभी तक 90 करोड़ रुपये खर्च हो चुका है। जिन गांवों में आरआरसी सेंटर का निर्माण हो गया है। उनको चालू करने के लिए प्रक्रिया चल रही है। इससे गांवों में सफाई को बढ़ावा मिलेगा। करीब दस गांवों का निर्माण जमीन नहीं मिलने के कारण अधर में लटका है। इसके लिए तहसील प्रशासन से डीपीआरओ कार्यालय से पत्राचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *