सच के साथ समिति संगठन ने भूपेश जोशी को नैनीताल का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया

उत्तराखंड नैनीताल

सफल समाचार 

विक्रांत सिंह चौहान 

लालकुआं नैनीताल 

सच के साथ समिति संगठन ने भूपेश जोशी को नैनीताल का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया

लालकुआं, नैनीताल: सच के साथ समिति संगठन ने लालकुआं निवासी भूपेश जोशी को नैनीताल जिले का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। केंद्रीय अध्यक्ष दीप जोशी ने भूपेश जोशी को संगठन का आईकार्ड सौंपते हुए इस नियुक्ति की घोषणा की।

 

इस अवसर पर केंद्रीय सचिव बी सी पंत ने भूपेश जोशी को जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भूपेश जोशी अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भूपेश जोशी ने अपनी नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह संगठन के साथ मिलकर जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान निकालने के लिए पूरी मेहनत करेंगे और जल्द से जल्द समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करेंगे।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर सच के साथ समिति संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष दीप जोशी, केंद्रीय सचिव बी सी पंत, लालकुआं विधानसभा प्रभारी श्रीकांत शर्मा और स्थानीय निवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भूपेश जोशी को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और उनके नेतृत्व में संगठन की मजबूती की कामना की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *