किच्छा में तिरंगा यात्रा: ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी और भारतीय सेना के सम्मान में आयोजित हुआ भव्य आयोजन

उत्तराखंड उधमसिंह नगर

सफल समाचार 

विक्रांत सिंह चौहान 

किच्छा ऊधम सिंह नगर 

किच्छा में तिरंगा यात्रा: ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी और भारतीय सेना के सम्मान में आयोजित हुआ भव्य आयोजन।

ऊधम सिंह नगर जनपद के किच्छा नगर में आज भारतीय सेना के सम्मान और ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी को समर्पित एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा पुरानी गल्ला मंडी से शुरू होकर पूर्व किच्छा विधायक श्री राजेश शुक्ला जी के आवास तक गई।

इस गौरवपूर्ण यात्रा का आयोजन किच्छा नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष गोल्डी गोराया जी ने किया, जिसमें शहर के अनेक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। किच्छा ग्रामीण मंडल भाजपा अध्यक्ष मयंक तिवारी जी और पंतनगर मंडल अध्यक्ष श्रीमती पिंकी डिमरी जी भी अपने मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

पूर्व किच्छा विधायक श्री राजेश शुक्ला जी ने यात्रा की शुरुआत भारतीय सेना के सम्मान में प्रेरणादायक उद्बोधन के साथ की। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए पाकिस्तान पर भारतीय सेना की कार्यवाही की सराहना की और कहा कि देश की जनता भारतीय सेना के साहस और पराक्रम के लिए गर्व महसूस करती है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह को इस सफल रणनीति के लिए शुभकामनाएं दीं।

तिरंगा यात्रा के इस ऐतिहासिक अवसर पर किच्छा नगर मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया जी, किच्छा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मयंक तिवारी, पंतनगर मंडल अध्यक्ष श्रीमती पिंकी डिमरी, नगला नगर पालिका अध्यक्ष सचिन शुक्ला जी समेत तीनों मंडलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

यात्रा के दौरान भारतीय सेना के पराक्रम और देशभक्ति के जज्बे को सलाम किया गया। उपस्थित लोगों में देशभक्ति का जोश देखते ही बनता था। तिरंगा यात्रा ने नगरवासियों के दिलों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और भी प्रबल कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *