दुर्गा मंदिर के सामने देर रात सड़क हादसा, कार की टक्कर से गाय की मौत, वाहन सवार भी हुए घायल।

उत्तराखंड उधमसिंह नगर

सफल समाचार 

विक्रांत सिंह चौहान 

नगला पंतनगर ऊधम सिंह नगर 

नगला नगर पालिका क्षेत्र में दुर्गा मंदिर के सामने देर रात सड़क हादसा, कार की टक्कर से गाय की मौत, वाहन सवार भी हुए घायल।

नगला नगर पालिका क्षेत्र में बुधवार देर रात करीब 11 बजे एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। दुर्गा मंदिर के सामने एक तेज रफ्तार कार सड़क पर बैठी एक आवारा गाय से टकरा गई, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सौभाग्यवश, कार में सवार चार लोगों को केवल मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक ही परिवार के चार सदस्य नैनीताल से अपने भाई का जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे। जैसे ही वे नगला के दुर्गा मंदिर के पास पहुंचे, अचानक सड़क पर बैठी गाय कार के सामने आ गई। चालक के पास ब्रेक लगाने का पर्याप्त समय नहीं था, जिससे टक्कर हो गई। दुर्घटना के कारण कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन सवार 2 लोग भी चोटिल हुए।

घटना की सूचना मिलते ही वार्ड नंबर 6 के सभासद श्री गोपाल जोशी मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्परता और मानवीयता का परिचय देते हुए कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और निजी वाहन से उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचवाया। चिकित्सक के अनुसार दोनों घायल अब खतरे से बाहर हैं और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

हादसे में घायल गाय ने भी दम तोड़ दिया जिसको सुबह सभासद गोपाल जोशी के द्वारा नगर पालिका कर्मियों से उठवाकर जंगल में गड्ढा खुदवाकर गड़वाया गया।

नगला नगर पालिका वार्ड 6 सभासद श्री गोपाल जोशी जी

स्थानीय नागरिकों ने श्री गोपाल जोशी के इस सहयोग की सराहना की है। ज्ञात हो कि सभासद जोशी पूर्व में भी कई बार गरीब, असहाय और जरूरतमंदों की सहायता कर चुके हैं। उनके इस निस्वार्थ सेवा भाव की चर्चा नगर में आम हो चली है। हादसे की जानकारी मिलते ही नगर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

यह हादसा न सिर्फ आवारा पशुओं की बढ़ती समस्या की ओर इशारा करता है, बल्कि यह भी बताता है कि नागरिक सतर्कता और प्रशासनिक जिम्मेदारी दोनों ही जरूरी हैं। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से आवारा पशुओं की समस्या पर त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *