प्रधानमंत्री मोदी जी के 11 गौरवपूर्ण वर्षों की यात्रा “संकल्प से सिद्धि तक” के उपलक्ष्य में आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला और भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह किया वृक्षारोपण।

उत्तराखंड उधमसिंह नगर

सफल समाचार 

विक्रांत सिंह चौहान 

नगला पंतनगर (ऊधम सिंह नगर) उत्तराखंड 

विश्व पर्यावरण दिवस पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पंतनगर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पूर्व विधायक श्री राजेश शुक्ला ने पंतनगर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में प्रतिभाग करते हुए पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। भारतीय जनता पार्टी पंतनगर मंडल द्वारा प्राथमिक विद्यालय परिसर, जवाहरनगर में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना के सहभागिता की, इसके साथ ही नगर पालिका परिषद नगला द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया एवं उपस्थित सभी कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।


इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस का उद्देश्य आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और उन्हें प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संतुलन बनाए रखने हेतु प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए कार्य करना होगा। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है, जिससे राज्य की हरियाली एवं प्राकृतिक सुंदरता को सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने कहा कि हमारे राज्य की पहचान यहाँ के घने वन हैं और इनका संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। शुक्ला ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में हरित क्षेत्र बढ़ाना एक चुनौती है, लेकिन शहरी वनों (Urban Forest) की आवश्यकता को देखते हुए सरकार, समाज एवं सिविल संस्थाओं को मिलकर इस दिशा में गंभीर प्रयास करने होंगे। उन्होंने इस कार्य को एक जनअभियान के रूप में आगे बढ़ाने की आवश्यकता बताई।


कार्यक्रम में उपस्थित सभी से अपील की कि प्लास्टिक का उपयोग न करें, कपड़े के थैले अपनाएं और अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को इस अवसर पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखरेख भी स्वयं करनी चाहिए। कार्यक्रम में सभासद गोपाल जोशी, सुनील रुहेला, सुनील कुमार, धनुज यादव, पालिका कर्मचारी शेखर पांडे समेत पूर्व जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना, मंडल अध्यक्ष पिंकी डिमरी, महामंत्री टीकम सिंह कोरंगा, आशीष ढांडा, मंडल उपाध्यक्ष गंगा पपोला, ग्राम प्रधान दीपा कांडपाल, मोहन सिंह कोरंगा, दीवान सिंह देउपा, मंडल मंत्री सचिन शर्मा, सत्येंद्र रावत, किशन मेहता बूथ अध्यक्ष, रमेश आर्य, नंदू पकवाल, वीरेंद्र मेहता, केदारनाथ जोशी, मंडल मिडिया प्रभारी विक्रांत सिंह चौहान, हरीश सिंह कार्की उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *