मुख्यमंत्री योगी का न्याय, दोषी पाए जाने पर डीएसपी का किया डिमोशन

उत्तर प्रदेश लखनऊ

यूपी में रेप केस मामले में पांच लाख की घूसखोरी में दोषी पाए गए रामपुर के तत्कालीन सीओ सिटी विद्या किशोर शर्मा को योगी सरकार ने डिमोट कर दिया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर इस जानकारी को सार्वजनिक किया है। जांच में भ्रष्टाचार (Bribe) के आरोप सही मिलने पर उन्हें बीते वर्ष दिसंबर माह में निलंबित कर दिया गया था।

यह मामला एक महिला से जुड़ा था, जिसके साथ पूर्व गंज कोतवाल रामवीर सिंह यादव औरअस्पताल संचालक विनोद यादव पर रेप का आरोप लगा था।

इस मामले में मुकदमा न लिखने के लिए अस्पताल संचालक द्वारा पूर्व सीओ सिटी को पांच लाख रुपये की रिश्वत(Bribe) देने का आरोप था।

बाद में मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान जब महिला ने आत्मदाह की धमकी दी, तब पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। उनके द्वारा रिश्वत लेते हुए वीडियो मुख्यमंत्री तक भी पहुंचा था। इसके बाद शासन ने उन्हें पद से हटा दिया था।

इसके साथ ही मामले में जांच बैठा दी थी। इस पर सीओ सिटी को निलंबित किया गया था। जांच में दोषी पाए गए सीओ विद्या किशोर को अब इंस्पेक्टर बना दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *