भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ओबरा नगर के वार्ड नंबर 14 में फर्जी मतदाताओं का नाम हटाने की मांग उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश सोनभद्र

सफ़ल समाचार अजीत सिंह

ओबरा-ओबरा नगर में निकाय चुनाव को लेकर मतदाता पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। निर्वाचन विभाग की ओर दावे और आपत्तियां ली जा रही हैं। इस बीच जगह-जगह पर बीएलओ के कार्यों को लेकर लोगों में नाराजगी भी है।आज दिनाक़ 07/11/2022 दिन सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (अल्पसंख्यक मोर्चा के सदस्य) वसीम खान व कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी ओबरा राजेश कुमार को ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि ओबरा नगर पंचायत वार्ड नंबर 14 भाग संख्या 40 (अटल नगर) के वोटर लिस्ट में क्रम संख्या 419 से 926 लगभग 500 नाम जोड़ा गया है वह ओबरा तापीय परियोजना कॉलोनी के सेक्टर 5 में रहवासियो का था। किंतु अब सेक्टर 5 तोड़कर वहां पर पावर प्लांट बना दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर वार्ड नंबर 40 के वोटर लिस्ट के क्रम संख्या के अनुसार चेक किया गया किंतु उस पते पर उस नाम का कोई व्यक्ति नहीं मिला जिससे यह पता चलता है कि यह नाम फर्जी तरीके से जोड़ दिया गया है।वार्ड नंबर 14 (अटल नगर) के लोगों ने बीएलओ की कार्यशैली को लेकर प्रदर्शन किया। लोगों ने आरोप लगाया कि विरोध के बाद भी बीएलओ ने मनमाने तरीके से वोटर लिस्ट में लोगों के फर्जी नाम जोड़े है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मांग किया कि इसकी निष्पक्ष जांच कर फर्जी नामों को तत्काल हटाया जाए।इस दौरान आशुतोष सिंह, शमसेर अहमद, गुड्डू कुरैशी, दीपक जायसवाल,भोला सहानी व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *