गाजे-बाजे के साथ निकली पूजित अक्षत कलश यात्रा, हर तरफ रही जय श्रीराम की गूंज 

उत्तर प्रदेश सोनभद्र

सफल समाचार अजीत सिंह 

गाजे-बाजे के साथ निकली पूजित अक्षत कलश यात्रा, हर तरफ रही जय श्रीराम की गूंज 

ओबरा नगर में निकाली गई शोभा यात्रा। जिसमें बड़ी संख्या में रामभक्त व सामाजिक कार्यकर्ता ने बढ़-चढ़कर भाग लिया

ओबरा सोनभद्र। अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रविवार को जिले भर में पूजित अक्षत कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। यात्रा में पुरुष श्रद्धालुओं के साथ भारी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। इस दौरान श्रीराम के जयकारों से पूरा ओबरा नगर गूंज उठा।कलश यात्रा राम मंदिर से निकलकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए गजराज नगर, सेक्टर 8, गीता मंदिर पहुंची इस दौरान जय श्री राम का नारा लगाता रहा वही ओबरा मंडल अध्यक्ष सतीश पांडेय ने कहा कि हिंदू समाज के 500 साल की तपस्या और संघर्ष के बाद अयोध्या में श्रीराम मंदिर का सपना साकार होने जा रहा है। आने वाला 22 जनवरी हम लोगों के लिए सौभाग्यशाली होने के साथ ही गौरवशाली भी होगा। यात्रा में कानून व्यवस्था के दृष्टिगत ओबरा थाना प्रभारी देवीवर शुक्ल भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहें। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता सत्येंद्र पांडेय, सुशील कुशवाहा, अरविंद सोनी,राज सुशील पासवान, दीपेश दीक्षित, मनोज सिंह, गौरव सिंह ,मोहित सिंह,मिथिलेश सिंह बजरंगी, सौरभ सिंह ,आनंद जायसवाल,समीर माली,राजकुमार यादव, नीरज भाटिया, अजीत सिंह,राम प्यारी, मनमोहन शुक्ला सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *