उत्तर भारतीयों का वोट सहेजने के लिए मंत्री एके शर्मा कर रहे गुजरात चुनाव मे सघन प्रचार

देश विदेश

सफल समाचार
पुनीत राय

गुजरात के विधानसभा चुनाव जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। देशभर के भाजपा नेताओं को प्रचार में उतार दिया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक प्रमुख मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने सूरत क्षेत्र में भाजपा के प्रचार का मोर्चा संभाला है। अरविंद शर्मा गुजरात कैडर के आईएएस अधिकारी रहे हैं। अच्छी छवि और बेहतर कार्यशैली को लेकर गुजरात के कई जिलों में उनकी खासी पहचान है और जनता से गहरा संपर्क। वह सूरत के कई विधानसभा में लगातार घूम रहे हैं और लोगों के घर- घर जाकर भाजपा से वोट देने की अपील कर रहे हैं। इस अभियान के तहत आज उन्होंने सूरत के भईया उधना विधानसभा में जनसंपर्क अभियान चलाया और भाजपा के उम्मीदवार मनु भाई पटेल के लिए वोट मांगे। मंत्री अरविंद शर्मा के साथ उत्तर प्रदेश से उनके कार्यकर्ताओं की टीम भी आई है।

पूरे गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की लहर

एके शर्मा के साथ प्रचार मे आए कानपुर के वरिष्ठ समाजसेवी आलोक पाण्डेय ने बताया कि पूरे गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की लहर है। प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों से गुजरात के लोग अभिभूत हैं। प्रधानमंत्री रहने के साथ ही साथ मोदी ने गुजरात के विकास पर भी बहुत ध्यान दिया है। इसलिए जनता में भाजपा के प्रति भारी समर्थन है। इस प्रदेश में सातवीं बार भाजपा का सरकार बनना तय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *