थाना पटहेरवा पुलिस द्वारा दुष्कर्म के मुकदमें में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-

उत्तर प्रदेश कुशीनगर

सफल समाचार
विश्वजीत राय

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री धवल जयसवाल के निर्देशन में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 22.11.2022 को थाना पटहेरवा पुलिस द्वारा बघौचमोड़ फाजिलनगर के पास से मु0अ0सं0 120/2022 धारा 323,504,506,376 भादवि से सम्बन्धित वांछित चल रहे अभियुक्त को अनिल कुमार गुप्ता पुत्र राजेन्द्र गुप्ता निवासी पटहेरवा थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त-
1-अनिल कुमार गुप्ता पुत्र राजेन्द्र गुप्ता निवासी पटहेरवा थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर

गिरफ्तार करने वाली टीमः-
1-उ0नि0 श्री राकेश कुमार यादव थाना पटहेरवा कुशीनगर
2-का0 राहुल कुमार गुप्ता थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
3-का0 उमाशंकर यादव थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *