थाना कोतवाली हाटा पुलिस द्वारा 01 ट्रक अवैध लकडी (वाहन सहित कुल कीमत लगभग 13,00,000/- रु0 ) के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार-

उत्तर प्रदेश कुशीनगर

सफल समाचार
विश्वजीत राय

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री धवल जायसवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनाँक 22.11.2022 को तितला कट सुकरौली के पास से थाना कोतवाली हाटा पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा 01 ट्रक अवैध आम व सिरस की लकडी (वाहन सहित कुल कीमत लगभग 13,00,000/- रु0) के साथ 02 नफर अभियुक्तों 1. सूर्यभान पुत्र श्रीराम देव सिंह सा0 अन्ध्या थाना कसया जनपद कुशीनगर, 2. मनोज सिंह पुत्र शारदा सिंह सा0 चौराखास थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 711/2022 धारा 41/42/52A/79 भारतीय वन्य अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0स0 711/2022 धारा 41/42/52A/79 भारतीय वन्य अधिनियम

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1. सूर्यभान पुत्र श्रीराम देव सिंह सा0 अन्ध्या थाना कसया जनपद कुशीनगर
2. मनोज सिंह पुत्र शारदा सिंह सा0 चौराखास थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर

बरामदगी का विवरण-
1. 01 अदद ट्रक (कीमत लगभग 10,00,000/-रु0)
2. अवैध आम व सिरस की लकडी (कीमत लगभग 3,00,000/-रु0)

गिरफ्तार करने वाली टीम-
1.उ0नि0 आशुतोष जायसवाल थाना कोतवाली हाटा जनपद कुशीनगर
2.का0 रवि प्रकाश सिंह थाना कोतवाली हाटा जनपद कुशीनगर
3.का0 मुकेश चौहान थाना कोतवाली हाटा जनपद कुशीनगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *