अवैध परिवहन और ओवर लोडिंग करने वाले 33 गाड़ियों का किया गया चालान

उत्तर प्रदेश सोनभद्र

सफल समाचार अजीत सिंह

—————————————-
सोनभद्र -शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में ओवर लोडिंग व अवैध परिवहन पर रोक लगाने हेतु श्री चन्द्र विजय सिंह जिलाधिकारी के निर्देशन में श्री सहदेव मिश्रा अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) के नेतृत्व में अवैध परिवहन पर रोक लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इसमें परिवहन व राजस्व कर विभाग के साथ संयुक्त अभियान सम्बन्धित थाना/बैरियर में बंद किया गया तथा वाहनांें का एम चेक के माध्यम से आॅनलाईन नोटिस निर्गत किया गया। उप खनिज भरे वाहनों की चेंकिंग के दौरान अवैध परिवहन पाए जाने पर 10 वाहनों को सम्बन्धित थाना/बैरियर में बंद किया गया तथा 23 वाहनों का एम चेक ऐप के माध्यम से आॅनलाईन नोटिस निर्गत किया गया। इस प्रकार कुल 33 वाहनों पर कार्यवाही की गयी। जिसमें से 11 वाहन के स्वामी के द्वारा मौके पर नोटिस के जुर्माने की धनराशि आॅनलाईन जमा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *