उधमसिंहनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 25 हज़ार के ईनामी को किया गिरफ्तार

उत्तराखंड उधमसिंह नगर

सफल समाचार
मयंक तिवारी

दिनांक 16-08-2022 को थाना दिनेशपुर में पंजीकृत मु0 FIR N0. 130/2022 U/S 2/3 गैंगस्टर एक्ट बनाम सलमान आदि की विवेचना हस्व आदेश श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के थानाध्यक्ष गदरपुर राजेश पाण्डेय के सुपुर्द की गयी थी। अभियुक्त आसिम रजा अपने अन्य साथियों के साथ उक्त अभियोग में वांछित चल रहा था। श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्तगण 1- सलमान पुत्र साबिर निवासी खटीमा थाना खटीमा जिला उधमसिंह नगर 2- अकिल पुत्र मुन्ने निवासी इस्लामनगर थाना खटीमा जिला उधमसिंहनगर 3- दीपक गुप्ता पुत्र होरीलाल निवासी सितारगंज थाना सितारगंज जिला उधमसिंह नगर 4- मोहम्मद आसिम रजा उम्र 32 वर्ष पुत्र मोहम्मद अहमद निवासी वार्ड नंबर 11, मीना बाजार, निकट रोडवेज बस अड्डा, सितारगंज उ0सि0नगर के विरुद्ध 25-25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। थाना गदरपुर व STF की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर सितारगंज मीना बाजार रोजवेज बस स्टेशन के पास से उक्त अभियोग के वांछित/ईनामी अभियुक्त मो आसिम रजा उम्र 32 वर्ष पुत्र मोहम्मद अहमद निवासी वार्ड नंबर 11, मीना बाजार, निकट रोडवेज बस अड्डा, सितारगंज उ0सि0नगर को कल दिनांक 1 दिसंबर 2022 को दिन में समय करीब 1:30 बजे उक्त अभियोग में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त आसिम रजा वर्ष 2022 में थाना दिनेशपुर के नकबजनी के मामले एफआईआर नंबर 89/22 धारा 457/380/411 IPC में अपने गिरोह के अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार हुआ था व जमानत पर रिहा होकर फरार चल रहा था। अभियुक्त को समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

गिरफ्तार ईनामी /वांछित अभियुक्त

1. मोहम्मद आसिम रजा उम्र 32 वर्ष पुत्र मोहम्मद अहमद निवासी वार्ड नंबर 11, मीना बाजार, निकट रोडवेज बस अड्डा, सितारगंज उ0सि0नगर ।

अभियुक्त का आरपाधिक इतिहास

1. FIR N0. 130/2022 U/S 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना दिनेशपुर
2. FIR N0. 89/22 धारा 457/380/411 IPC थाना दिनेशपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *