सफल समाचार अजीत सिंह
शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में ओवर लोडिंग व अवैध परिवहन रोकने हेतु चला अभियान।
अवैध परिवहन और ओवर लोडिंग करने वाले 41 गाड़ियों का एम चेक के माध्यम से किया गया चालान।
सोनभद्र -शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में ओवर लोडिंग व अवैध परिवहन पर रोक लगाने हेतु श्री चन्द्र विजय सिंह जिलाधिकारी के निर्देशन में श्री सहदेव मिश्रा अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) के नेतृत्व में अवैध परिवहन पर रोक लगाने हेतु 09 व 10 दिसम्बर 2022 को विशेष अभियान चलाया गया। इसमें परिवहन व राजस्व कर विभाग के साथ संयुक्त अभियान सम्बन्धित थाना/बैरियर में बंद किया गया तथा वाहनों का एम चेक के माध्यम से आनलाईन नोटिस निर्गत किया गया। 09 दिसम्बर 2022 को खनिज भरे वाहनों की चेकिंग के दौरान कुल 24 वाहनों को एम चेक ऐप के माध्यम से ऑनलाइन नोटिस जारी किया गया, जिसमें से 11 वाहनों को लोढी़ में खड़ा किया गया है। इसी प्रकार से 10 दिसम्बर 2022 को उप खनिज भरे वाहनों की चेकिंग के दौरान 5 वाहन लोढी़ बैरियर में बंद किया गया तथा 17 वाहनों का एम चेक ऐप के माध्यम से ऑनलाइन चालान किया गया।