थाना कप्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी के मुकदमें में वांछित एक अभियुक्त को चोरी गये सामान के साथ किया गया गिरफ्तार-

उत्तर प्रदेश कुशीनगर

सफल समाचार
विश्वजीत राय

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री धवल जायसवाल के निर्देशन में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 15.12.2022 को थाना कप्तानगंज द्वारा बगहावीर बाला पेट्रोल पम्प के पास से थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 374/2022 धारा 380 भा.द.वि. बनाम अज्ञात से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्त पप्पू उर्फ छोटे पुत्र नन्दू साकिन सहजौली थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार गिरफ्तार कर मुकदमें से संबंधित चोरी गये सामान 940 रुपया नकद, एक जोड़ी पायल सफेद धातु, एक जोड़ी कान काझाला पीली धातु, घटना मे प्रयुक्त एक अदद लोहे का सब्बल, एक अदद लोहे की छिन्नी की बरामदगी की गयी। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भा.द.वि. की बढ़ोत्तरी कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
पप्पू उर्फ छोटे पुत्र नन्दू साकिन सहजौली थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर

*आपराधिक इतिहासः—*
1-मु0अ0सं0 331/2022 धारा 379/411 भा.द.वि. थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर
2-मु0अ0सं0 352/2022 धारा 457/380/411 भा.द.वि. थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर

*विवरण बरामदगी-*
1-सामान 940 रुपया नकद, एक जोड़ी पायल सफेद धातु, एक जोड़ी कान काझाला पीली धातु, घटना मे प्रयुक्त एक अदद लोहे का सब्बल, एक अदद लोहे की छिन्नी।

*गिरफ्तार करने वाली टीमः-*
1-प्र0नि0 श्री अनिल कुमार उपाध्याय थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर।
2-उ0नि0 श्री राकेश रोशन सिंह थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर।
3-हे0का0 रामनयन आर्या थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर
4-का0 सोनू कुमार थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *