अवैध परिवहन और ओवर लोडिंग करने वाले 15 गाड़ियों चालान कर, 02 वाहनों को सम्बन्धित थानों को अभिरक्षा हेतु किया गया सुपूर्द

उत्तर प्रदेश सोनभद्र

सफल समाचार अजीत सिंह

शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में ओवर लोडिंग व अवैध परिवहन रोकने हेतु चला अभियान

शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में ओवर लोडिंग व अवैध परिवहन पर रोक लगाने हेतु जिलाधिकारी श्री चन्द्र विजय सिंह के निर्देशन में श्री सहदेव मिश्रा अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) के नेतृत्व में अवैध परिवहन पर रोक लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इसमें परिवहन व वाणिज्य कर विभाग के साथ संयुक्त अभियान लोढ़ी बैरियर से होकर आने वाले उपखनिज के आवैध परिवहन के सम्बंध मे सघन जाँच किया गया। जिसमे कुल 15 वाहनों को अवैध परिवहन किये जाने के करण एम0चेक ऐप के द्वारा ऑनलाइन चालान की कार्यवाही किया गया। जिसमे 02 वाहनों को लोढ़ी बैरियर के अभिरक्षा में दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *