सफल समाचार अजीत सिंह
ओबरा- पठान फ़िल्म को लेकर एक तरफ लगभग पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहा तो सोनभद्र में भी फ़िल्म को बैन करने की मांग शुरू हो गई है।बुधवार को शिव पार्वती अमर गुफा सलाई बनवा दुअरा घाटी भोलेनाथ मंदिर के प्रांगण में विश्व हिंदू महासंघ के मंडल प्रभारी सत्य प्रकाश पांडे एवं गणेश श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष गौ रक्षा प्रकोष्ठ विश्व हिंदू महासंघ सोनभद्र जिला अध्यक्ष रामकुमार जयसवाल की उपस्थिति में पठान फिल्म में दिखाए गए भगवा रंग और गाने पर चर्चा हुई। जिसमें मीटिंग में मौजूद कार्यकर्ताओं द्वारा गाने और फिल्म का पुरजोर तरीके से विरोध किया गया। विश्व हिंदू महासंघ सोनभद्र के जिला अध्यक्ष राम कुमार जयसवाल मंडल प्रभारी सत्य प्रकाश पांडेय ने फिल्म में भगवा रंग को गलत तरीके से दिखाए जाने को लेकर आपत्ति दर्ज करवाई है। उन्होंने फिल्म पर बैन लगाने की भी मांग की। वही जिलाध्यक्ष गौ रक्षा प्रकोष्ठ गणेश श्रीवास्तव ने भी पठान को लेकर विरोध जताया है, दीपिका ने गाने में जो बिकिनी पहनी है, उसका रंग भगवा है। और गाने के लिरिक्स यानी बेशर्म-रंग के साथ भगवा रंग जो हिन्दू धर्म के लिए बहुत गर्व और आस्था का विषय है उस रंग को गलत ढंग से दिखाया जाना सरासर गलत है व हिन्दू आस्था के विरुद्ध है।तो वहीं अन्य गौ रक्षा कार्यकर्ताओं ने भी आपत्ति जताई। गौ रक्षा प्रकोष्ट विश्व हिंदू महासंघ से जुड़े तमाम पदाधिकारियों का कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री का एक वर्ग हमेशा से हिंदू धर्म को टारगेट करता रहा है और भगवा, जो हमारे धर्म में पवित्रता का प्रतीक है, उसे अपमानित करने का काम किया गया है सरकार इसमें कड़े से कड़ा कदम उठाकर ठोश संदेश दे।