प्रियदर्शी अशोक सेवा ट्रस्ट के प्रधान ट्रस्टी ने जरूरतमन्दों में वितरित किया खाद्यन्न, साड़ी एवं किताब कापी

उत्तर प्रदेश सोनभद्र

सफल समाचार अजीत सिंह 

प्रियदर्शी अशोक सेवा ट्रस्ट के प्रधान ट्रस्टी ने जरूरतमन्दों में वितरित किया खाद्यन्न, साड़ी एवं किताब कापी 

सोनभद्र।आज दिनांक 21 अगस्त 2023 को प्रियदर्शी अशोक सेवा ट्रस्ट के सौजन्य से ट्रस्ट के पंजीकृत प्रशासनिक कार्यालय ग्राम – अइलकर, सोनभद्र पर जरूरतमंद, असहाय, निर्धन एवं अनुसूचित जाति में मुसहर समाज के बच्चों को प्रधान ट्रस्टी अशोक सेवा ट्रस्ट एवं जन अधिकार पार्टी के वाराणसी मण्डल प्रभारी श्री सुमन्त सिंह मौर्य व लाल प्रताप सिंह द्वारा किताब कापी कलम वितरित कर बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया, महिलाओं को साड़ी और बुजुर्गों को लुंगी,गमछा व खाद्यान्न वितरित किया गया

इस अवसर पर प्रधान ट्रस्टी ने कहा कि हमे स्वयं और अपने बच्चों को अंधविश्वास अशिक्षा से दूर होकर जीवन को सही मायने में कामयाब बनाने वाली शिक्षा को- ज्ञान को अपनाना होगा तभी हम राष्ट्र की मुख्य धारा से जुड़कर देश निर्माण में अपना योगदान दे सकते है। सह ट्रस्टी लाल प्रताप सिंह ने कहा कि नशा हमारे जीवन को बरबाद करता है इसलिए हमें नशाखोरी से दूर होने का संकल्प लेना चाहिए और आलस्यता त्यागकर परिश्रम का रास्ता अपनाना चाहिये तभी हम एक अच्छे नागरिक के रूप में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर सकते है। अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिता मौर्य एव संचालन अतुल प्रियदर्शी ने किया। इस अवसर पर गोरख, कविता, धर्मेंद्र, अर्जुन, प्रकाश, किशन, लाले, देवशरन, पारस बियार अमरनाथ, सुरेन्द्र, रामप्रसाद, चिग्घू, बसन्धारी, कलावती, जीरा, सुकुवारी, गुलाबी, सुलोचनी, कांता, प्रेम, वकील, रामचन्द्र, उमेश मुसहर सहित अनेको लोग उपस्थित रहे।

                  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *