सफल समाचार
विश्वजीत राय
पिपरा बाजार। क्षेत्र के गायघाट रजवाहा में रविवार को क्षमता से अधिक पानी आने से नहर ओवरफ्लो हो गई।
इससे आस-पास के खेतों में जलभराव हो गया है। इससे कई किसानों के खेत में दलहन, तिलहन और गेहूं की खराब हो रही है।
क्षेत्र के किसानों ने बताया कि करीब एक माह पूर्व नहरों की सिल्ट सफाई और मरम्मत कार्य कराया गया था। सफाई के दौरान लापरवाही बरती गई थी, जिसका लोगों ने विरोध किया था, लेकिन विभाग की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई। बीते शुक्रवार को इस रजवाहे में पानी छोड़ा गया। क्षमता से अधिक पानी आने से ओवरफ्लो होकर नहर का पानी आस-पास के कई किसानों के खेत में एकत्र हो गया है।
क्षेत्र के सुदामा, लाल बहादुर, रामआशीष, कन्हैया जायसवाल, राजदेव, भोज, भोला यादव, अजीत पाल, रामप्रताप, उमेश, हरेंद्र यादव, बच्चा यादव, अवधेश आदि किसानों ने बताया कि नहर का पानी खेत में एकत्र होने से दहलन, तिलहन और गेहूं की फसल खराब हो रही है। किसानों ने सिंचाई विभाग से कार्रवाई कर पानी कम करने की मांग की है।
इस संबंध में सिंचाई विभाग के अवर अभियंता ज्ञानेश्वर कुमार राय ने बताया कि गायघाट रजवाहा के ओवरफ्लो होने की जानकारी मिली है। इसके संबंध में कार्रवाई कर किसानों को राहत देने के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है नहर में पानी ओवरफ्लो होने से खेतों में जलभराव
पिपरा बाजार क्षेत्र के गायघाट रजवाहा में रविवार को क्षमता से अधिक पानी आने से नहर ओवरफ्लो हो गई।
इससे आस-पास के खेतों में जलभराव हो गया है। इससे कई किसानों के खेत में दलहन, तिलहन और गेहूं की खराब हो रही है।
क्षेत्र के किसानों ने बताया कि करीब एक माह पूर्व नहरों की सिल्ट सफाई और मरम्मत कार्य कराया गया था। सफाई के दौरान लापरवाही बरती गई थी, जिसका लोगों ने विरोध किया था, लेकिन विभाग की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई। बीते शुक्रवार को इस रजवाहे में पानी छोड़ा गया। क्षमता से अधिक पानी आने से ओवरफ्लो होकर नहर का पानी आस-पास के कई किसानों के खेत में एकत्र हो गया है।
क्षेत्र के सुदामा, लाल बहादुर, रामआशीष, कन्हैया जायसवाल, राजदेव, भोज, भोला यादव, अजीत पाल, रामप्रताप, उमेश, हरेंद्र यादव, बच्चा यादव, अवधेश आदि किसानों ने बताया कि नहर का पानी खेत में एकत्र होने से दहलन, तिलहन और गेहूं की फसल खराब हो रही है। किसानों ने सिंचाई विभाग से कार्रवाई कर पानी कम करने की मांग की है।
इस संबंध में सिंचाई विभाग के अवर अभियंता ज्ञानेश्वर कुमार राय ने बताया कि गायघाट रजवाहा के ओवरफ्लो होने की जानकारी मिली है। इसके संबंध में कार्रवाई कर किसानों को राहत देने के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है