सफल समाचार
मनमोहन राय
आज लखनऊ के सिविल कोर्ट स्थित लखनऊ बार के हाल में एक बैठक का आयोजन शाम को किया गया जिसमें बड़ी संख्या में सिविल कोर्ट वह हाईकोर्ट के अधिवक्ता शामिल हुए बैठक का आयोजन कल लखनऊ में होने वाले कल्याण सिंह जी के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम के संबंध में अंतिम बैठक के रूप में बैठक की गई ।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व मा० राज्यपाल श्रद्धेय कल्याण सिंह जी की 91वीं जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर दिनांक 4 जनवरी 2023 को दोपहर 3 बजे ‘अयोध्या के वैभव का कल्याण मार्ग’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा जी द्वारा भजन संध्या श्रद्धेय कल्याण सिंह सनातन सेवा स्मृति न्यास एवं नगर निगम लखनऊ के संयुक्त तत्वाधान में लालबाग स्थित लखनऊ नगर निगम मुख्यालय के सामने रखा गया है ।अध्यक्ष प्रशांत भाटिया ने बताया कि अयोध्या के वैभव के लिए श्रद्धेय कल्याण सिंह जी ने सत्ता का परित्याग कर दिया था। यही भारत के परम वैभव का कल्याण मार्ग है। इस सूक्त को श्रद्धेय कल्याण सिंह जी ने चरितार्थ किया है।
प्रशान्त भाटिया ने कहा कि आज अयोध्या श्रीराम लला का भव्य मंदिर निर्माण हो रहा है जिसके आधारभूत ढांचे का आधार श्रद्धेय कल्याण सिंह जी ने प्रदान किया ।
के सी जैन एडवोकेट ने बताया कि महामंत्री न्यास प्रशांत त्रिपाठी, डीजीसी श्री मनोज कुमार त्रिपाठी एंड श्री राकेश पांडे, अपर जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी, कैप्टन सुभाष ओझा राष्ट्रीय जल प्रमुख लोक भारती, यूसी सिंह, संजय गुप्ता क्षेत्रीय महामंत्री प्रवीण त्रिपाठी एडवोकेट, संजय रस्तोगी एडवोकेट, आलोक सिंह चौहान एडवोकेट, अजय द्विवेदी, चाणक्य चौहान, विजय बहादुर अन्य जन उपस्थित रहे