देवरिया : विशेष किशोर पुलिस इकाई की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

उत्तर प्रदेश देवरिया

सफल समाचार
शेर मोहम्मद

आज पुलिस लाईन देवरिया में मनोरंजन कक्ष में विशेष किशोर पुलिस इकाई की मासिक समीक्षा बैठक माह दिसम्बर 2022 का आयोजन अपर पुलिस अधीक्षक / प्रभारी विशेष किशोर पुलिस इकाई राजेश कुमार सोनकर के अध्यक्षता में किया गया है। श्री सोनकर द्वारा एस०जे०पी०यू० के कर्तव्य एवं दायित्व के बारे में अवगत कराया गया तथा किशोर न्याय अधिनियम के अनुरूप बच्चों के हित में कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया।

जय प्रकाश तिवारी संरक्षण अधिकारी जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा बताया गया सोसल बैकग्राउण्ड रिपोर्ट के आधार पर मा० बोर्ड के द्वारा बच्चों के सरक्षण तथा पुर्नवासन का आकलन किया जाता है तथा एस०आई०आर रिपोर्ट के आधार पर बच्चों के परिवार में समायोजन एवं उससे उसके सुनहरे भविष्य के लिए आकलन किया जाता है। इसके साथ ही किशोर न्याय अधिनियम में बदलाव के बारे में भी वृहद रूप से चर्चा किया गया। अध्यक्ष बाल कल्याण समिति सावित्री राय के द्वारा पाक्सो से सम्बंधित वाद जुनैद बनाम स्टेट आफ उ0प्र0 व अन्य में मा0 उच्च न्यायालय द्वारा पास्को के प्रकरणों में बाल कल्याण समितियों द्वारा की जाने वाली कार्यवाही एवं बाल कल्याण अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत किये जाने वाले सूचनाओं प्रारूप क च ख के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दिया गया। टी०जे० सिंह प्रभारी ए०एच०टी०यू० के द्वारा सभी बाल कल्याण अधिकारियों को सम्बंधित सूचना समय पर उपलब्ध कराने के बारे में बताया गया तथा पास्को प्रकरण में सपोर्ट परसन के बारे में विस्तरीत रूप से बताया गया।

बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार सोनकर, प्रमिला गुप्ता, सदस्य किशोर न्याय बोर्ड, प्रबन्धक वन स्टाप सेन्टर नीतू भारती, आकाश सिंह कुशवाहा थाना ए०एस०टी०यू० पंकज मिश्रा, क०स० श्रम विभाग, सुनील तिवारी चाईल्ड लाईन कोलैब, एवं प्रभारी ए०एच०टी०यू० व जनपद के समस्त थानों में नामित विशेष किशोर पुलिस इकाई आदि मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *