सफल समाचार गणेश कुमार
चोपन – सोनभद्र पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देश पर चोपन थाना अध्यक्ष लक्ष्मण पर्वत के नेतृत्व में भारी पुलिस बल और पीएसी के जवानों ने सोनभद्र की सीमा तक के जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया और सघन कांबिंग किया। नक्सली घटनाओं को लेकर पुलिस और प्रशासन के स्तर पर समय-समय पर सीमा के क्षेत्रों में कांबिंग की जाती हैं।थाना अध्यक्ष ने बताया कि नक्सलियों की गतिविधियों की जानकारी लेने हेतु पुलिस और पीएसी के जवानों के द्वारा आज दिनांक 24/01/2023 को थाना चोपन क्षेत्र के अंतर्गत कनछ व कोड़ईल के जंगलों में संघन कांबिंग की गई तथा जंगल में आने जाने वाले लोगो से मिल कर संदिग्ध व्यक्तियो व नक्सल गतिविधियों के बारे में जानकारी की गयी लोगो की समस्या को सुना।
जवानों ने पशु अड़ारो, गुफाओं, प्राकृतिक जल स्त्रोतों के अंदर छापेमारी करते हुए सर्च ऑपरेशन चलाया।अभियान में जवानों ने जंगलों में निवास कर रहे ग्रामीणों से संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में पूछताछ किया और कहा कि अगर कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या संदिग्ध वस्तु नजर आए तो सरकारी नंबरों पर तुरंत सूचित करें। जवानों ने पथरीले रास्ते से होते हुए झाड़ियों से प्रवेश करते हुए पहाड़ी रास्तों पर पहुंचकर सोनभद्र की सीमा के समीप कनछ व कोड़ईल के जंगल में भी सर्च ऑपरेशन चलाया।थानाध्यक्ष लक्ष्मण पर्वत ने जंगल में बसे गांव के लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि नक्सली संचरण को रोकने में पुलिस की मदद करें। इस दौरान पुलिस और पीएसी के जवान मौजूद थे।