मुख्य अतिथि मा0 राज्य मंत्री–ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास तथा ग्रामीण अभियंत्रण, उ0प्र0 सरकार द्वारा जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक कुशीनगर की उपस्थिति में पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड पर संम्पन्न हुआ पुरस्कार वितरण

उत्तर प्रदेश देवरिया

सफल समाचार
विश्वजीत राय

74 वें “गणतंत्र दिवस” के शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि मा0 राज्य मंत्री श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम (ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास तथा ग्रामीण अभियंत्रण) उ0प्र0 सरकार द्वारा श्रीमान् जिलाधिकारी श्री रमेश रंजन एवं श्रीमान् पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री धवल जायसवाल एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आज दिनांक 26.01.2023 को जनपद कुशीनगर पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारीयों को पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा प्रदत्त पुरस्कार क्रमश: उ0नि0ना0पु0 मसिउल्लाह फारुकी पुलिस पदक एवं प्रशस्ति पत्र तथा उ0नि0 बेद प्रकाश शुक्ला, मुख्य आरक्षी रामवृक्ष, मुख्य आरक्षी छोटेलाल प्रसाद, मुख्य आरक्षी शिवकुमार शर्मा, मुख्या आरक्षी मनोज कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी अब्दूल मन्नान खां, मुख्य आरक्षी शेषनाथ यादव, मुख्य आरक्षी नीरज कुमार सिंह को अति उत्कृष्ट सेवा पदक व मुख्य आरक्षी बजरंगी यादव, मुख्य आरक्षी उर्मिला देवी को उत्कृष्ट सेवा पदक, नि0 बीरेन्द्र कुमार यादव प्रभारी आईजीआरएस, नि0 बीर बहादुर सिंह प्रभारी मानिटरिंग सेल, नि0 प्रमोद कुमार प्रभारी मीडिया सेल, उ0नि0 शरद भारती प्रभारी सर्विंलांस, उ0नि0 आलोक कुमार प्रबारी स्वाट, कं0आ0 आशीष कुमार सिंह प्रभारी सीसीटीएनएस, डाग हण्डलर अवधेश यादव, आरक्षी सोनु कुमार आईजीआरएस सेल, म0आ0 अमिता पाण्डेय शिकायत प्रकोष्ट, पैरोकार कुबेरस्थान का0 सदानन्द यादव, पैरोकार रामकोला का0 यशवन्त चौहान, का0 चंचल यादव, का0 नीरज कुमार थाना विशुनपुरा को उनके अच्छे कार्यों के लिए कुल 24 पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र तथा यूपी 112 बेस्ट कालर का पुरस्कार श्री जितेन्द्र मध्देशिया पुत्र बेचु मध्देशिया, श्री भोला मध्देशिया पुत्र बेचु व अजय मध्देशिया पुत्र लल्लन मध्देशिया साकिन बैकुण्ठपुर कोठी थाना विशुनपुरा को प्रशस्ति पत्र व यूपी. 112 माडल का प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर समस्त विधायकगण, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी तथा पुलिस व प्रशासन के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ-साथ स्थानीय नागरिकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *