कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित महात्मा गाँधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया पुष्प अर्पित व कृत्यो पर डाला गया प्रकाश

उत्तर प्रदेश सोनभद्र

सफल समाचार गणेश कुमार

सोनभद्र-जिलाधिकारी श्री चन्द्र विजय सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित गांधी उद्यान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के प्रतिमाा पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।जिलाधिकारी ने गांधी जी के जीवन मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों को गांधी जी के विचारों को आत्मसात करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सादा जीवन उच्च विचार को आत्मसात करते हुए गांधी जी के विचारों के अनुरूप कार्यप्रणाली अपनाकर गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि दी जाये। इसी दौरान जिला प्रोवेशन कार्यालय सोनभद्र द्वारा ‘‘बेटी बचाओ बेटी पढाओ‘‘ योजनान्तर्गत स्माइल बैलुन के माध्यम से शुभ संदेश देते हुए जिलाधिकारी महोदय द्वारा कहा गया कि ’बेटियां हैं जग की जननी, इनका उत्थान देश का उत्थान है।इस मौके पर अपर जिलाधिकारी श्री सहदेव कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी श्री भानू प्रताप यादव, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे श्री आशुतोष दूबे, वरिष्ठ कोषाधिकारी श्री अजय कुमार सिंह, श्री रामलाल यादव, श्री इसरार अहमद खाॅ, श्री सुरेश पाठक, जिला सूचना विज्ञान अधिकरी श्री अनिल कुमार गुप्ता,पत्रकारगण, अपर जिला सूचना अधिकारी श्री विनय कुमार सिंह, श्री राजीव शुक्ला,श्री अनिल कुमार, कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित सभी अनुभागो/विभागों के अधिकारी व कार्मिकगण उपस्थित रहें।इसके पश्चात अपर जिलाधिकारी श्री सहदेव कुमार मिश्र, उप जिलाधिकारी सदर श्री रमेश कुमार ने ग्राम परासी दूबे में शहिद उद्यान में पहुचकर गौरव सतम्भ पर पुष्प चक्र अर्पित कर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *