उधम सिंह नगर पुलिस अवैध असलाह बनाने की फैक्ट्री को पकड़ा, भारी मात्रा में अवैध तमंचे व असलाह बनाने के उपकरण बरामद

उत्तराखंड उधमसिंह नगर

सफल समाचार
मयंक तिवारी

🔸 अवैध असलाह बनाने की फैक्ट्री का किया भंड़ाफोड़।
🔸 भारी मात्रा में अवैध तमंचे व असलाह बनाने के उपकरण बरामद।
🔸 एसएसपी उधमसिंहनगर महोदय द्वारा पुलिस टीम हेतु की गई 2,500 रुपये के ईनाम की घोषणा।

बरामदा माल का विवरण-
(1) तमंचे 315 बोर – 02
(2) तमंचे 12 बोर – 01
(3) अर्धनिर्मित तमंचे 12 बोर – 02
(4) अवैध अस्लाह बनाने के उपकरण

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उधम सिंह नगर द्वारा जनपद मे अवैध अस्लाह रखने / बनाने वाले संदिग्धो के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा दिनांक 02/03.02.2023 को भाखडा पुल साबरी ईट भट्टा के पास बास के पेडों के नीचे अवैध तमन्चो की फैक्ट्री चला रहे अभियुक्तगण (1) सिकन्दर (2) गोविन्द उर्फ लट्टठा पुत्र गौ मिस्त्री निवासी ग्राम चितरंजन पुर थाना दिनेशपुर जिला उधम सिह नगर के द्वारा बनाये गये *315 बोर के 02 तमन्चे, 01 अदद तमन्चा 12 बोर , 02 अदद तमन्चे अर्धनिर्मित ( कुल 05 अदद तमन्चे) व अवैध अस्लाह बनाने के उपकरण बरामद हुए* तथा मौके से अभियुक्त सिकन्दर उपरोक्त को दिनांक 02/03.02.2023 की रात्री 02.30 बजे गिरफ्तार किया गया जबकि रात्री मे मौके का फायदा उठाकर अभियुक्त गोविन्द उर्फ लट्ठा उपरोक्त भागने मे सफल रहा। अभियुक्तगणो के विरूद्ध थाना हाजा पर आर्म एक्ट के अन्तर्गत FIR NO 27/2023 धारा 3/5/25 ARM ACT का पंजीकृत किया गया है।
*अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास के बारे मे जानकारी की जा रही है*
अभियुक्तगण के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरण –
सिकन्दर पुत्र स्व0 सतनाम निवासी ग्राम रायपुर थाना रूद्रपुर जिला उधम सिह नगर ।
आपराधिक इतिहास-
1. FIR NO- 49/2018 धारा 3/25 आर्म एक्ट सितारगंज
2. FIR NO- 116/2018 धारा 4/25 आर्म एक्ट थाना सितारगंज
3. FIR NO- 230/2020 धारा 379/411 भादवि,थाना गदरपुर
4. FIR NO-15/2021 धारा 4/25 आर्म एक्ट थाना गदररपुर
5. FIR NO- 136/2020 धारा 4/25 आर्म एक्ट व 41/102 सीआरपीसी 411 भादवि , थाना दिनेशपुर
6. FIR NO- 266/2020 धारा 380/457/411 भादवि,थाना ट्राजिट कैंप
7. FIR NO- 27/2023 धारा 3/5/25 आर्म एक्ट थाना गदरपुर
मौके से फरार अभियुक्त का विवरण –
गोविन्द उर्फ लट्टठा पुत्र गौ मिस्त्री निवासी ग्राम चितरंजन पुर थाना दिनेशपुर जिला उधम सिह नगर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *