चोपन पुलिस के अथक प्रयास से काफी दिनों से फरार चल रहा 01 नफर वारण्टी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश सोनभद्र

सफल समाचार गणेश कुमार

चोपन-श्रीमान् पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मिर्जापुर महोदय द्वारा वांछित/वारण्टी/पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय/आपरेशन व क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के पर्यवेक्षण में, तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु थाना चोपन पुलिस के अथक प्रयास से गिरफ्तार शुदा 01 नफर वारण्टी को आज दिनांक- 10.04.2023 को माo न्यायालय के समक्ष भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं गिरफ्तारी का विवरण-
•मु० नं० 8811/20 अं०धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना चोपन, मा० न्या० एसी०जे०एम०/सि०जज सी०डि० जनपद सोनभद्र राज्य बनाम रामजग उर्फ बऊवा से सम्बन्धित वारण्टी रामजग उर्फ बऊवा मल्लाह पुत्र फूलचन्द्र निवासी कस्वा चोपन थाना चोपन जनपद सोनभद्र को कस्वा चोपन से दिनांक 10.04.2023 को समय 06.50 बजे गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार करने वाली टीम-
•प्र0नि0 श्री लक्ष्मण पर्वत- थाना चोपन, सोनभद्र
•उ0नि0 नवनीत कुमार चौरसिया- थाना चोपन, सोनभद्र
•हे०का० अशोक सिंह थाना चोपन सोनभद्र
•का० हरिश्चन्द्र थाना चोपन सोनभद्र
•का० केशव सरोज थाना चोपन सोनभद्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *