किशोरी ने लगाया दो युवकों पर छेड़खानी का आरोप

उत्तर प्रदेश देवरिया

सफल समाचार
शेर मोहम्मद

महुआडीह थानाक्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात युवक अपने दोस्त को साथ लेकर छत के रास्ते पड़ोस के एक घर में घुस गया। वहां एक कमरे में सो रही किशोरी के साथ दोनों छेड़खानी करने लगे। शोर मचाने पर जगे घर के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित परिवार ने शनिवार को थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महुआडीह थानाक्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात को एक युवक अपने दोस्त को साथ लेकर अपनी छत पर गया। उसके बाद दोनों मिलकर छत के रास्ते ही पड़ोस के एक घर में दाखिल हो गए। घर में सो रही किशोरी के साथ दोनों छेड़खानी करने लगे। किशोरी ने शोर मचाया तो घर के लोग जाग गए। लोगों ने डायल 112 पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी धमकी देते हुए निकलकर भाग गए। शनिवार को किशोरी के पिता ने थाना पर पहुंचकर दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

इस संबंध में एसओ महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। प्रथम दृष्टया मामले में सत्यता जान नहीं पड़ रही। पुलिस आरोप की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *