संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु सभी विभाग समन्वय स्थापित कर निभाये महत्वपूर्ण जिम्मेदारी -जिलाधिकारी

उत्तर प्रदेश सोनभद्र

सफल समाचार अजीत सिंह

जिलाधिकारी श्री चन्द्र विजय सिंह ने कल सायं को कैम्प कार्यालय में संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु बिन्दुवार की समीक्षा बैठक, इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान में जिन विभागों के जो भी जिम्मेदारियां दी गयी है, वह उसका निर्धारित समय के अन्तर्गत पालन कराना सुनिश्चित करेंगें। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के नियंत्रण करना हम सभी की जिम्मेदारी बनती है, उन्होंने कहा कि अपने आस-पास साफ-सफाई, कचरा निस्तारण व जल भराव को रोकने तथा शुद्ध पेयजल के इस्तेमाल पर विशेष ध्यान दिया जाये। इस दौरान जिलाधिकारी ने विकास खण्डवार संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत किये गये कार्योंं की गहन समीक्षा की तो यह तथ्य संज्ञान में आया कि विकास खण्ड चोपन को छोड़कर अन्य ब्लाकों में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत किये गये कार्यों की प्रगति धीमी है, जिस पर जिलाधिकारी ने विकास खण्ड चोपन के खण्ड विकास अधिकारी को बाकी सभी विकास खण्ड के अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दियेें, इस दौरान जिलाधिकारी ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत आशा, ए0एन0एम0 द्वारा की गयी कार्यवाही के प्रगति की समीक्षा की तो यह तथ्य संज्ञान में आया कि आशा व ए0एन0एम0 के द्वारा भी संचारी रोग नियंत्रण अभियान में काफी शिथिलता के साथ कार्य किया गया है, जिस पर जिलाधिकारी ने डी0पी0एम0 को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिये। इसी प्रकार से जिला पंचायत विभाग द्वारा संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत कराये गये कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गयी, तो कार्यों की प्रगति धीमी पायी गयी, जिस पर जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दियें। इस दौरान जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान शासन का महत्वपूर्ण अभियान है, जिसके अन्तर्गत गांवों में साफ-सफाई, दिमांगी बुखार व अन्य तरह की बीमारियों से बचाव हेतु यह अभियान चलाया जा रहा है, सभी विभाग आपस में समन्वय स्थापित करते हुए इस अभियान को सफल बनायें और जन-जन को इसके प्रति जागरूक करें, उन्होंने कहा कि इस अभियान में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी श्री सौरभ गंगवार, जिला विकास अधिकारी श्री शेषनाथ चैहान, परियोजना निदेशक श्री आर0एस0 मौर्या, उप निदेशक कृषि श्री दिनेश कुमार गुप्ता, जिला कृषि अधिकारी श्री एच0आर0 मिश्रा, अपर जिला सूचना अधिकारी श्री विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *