थाना पटहेरवा पुलिस द्वारा चोरी की एक अदद मोटरसाइकिल के साथ 02 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश कुशीनगर

सफल समाचार
विश्वजीत राय

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री धवल जायसवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 26.04.2023 को थाना पटहेरवा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान लक्षिया गाँव के पास से वाहन चोरी करने वाले 02 शातिर वाहन चोरों 01. अरविन्द कुमार पुत्र प्रेमशंकर प्रसाद साकिन बसडीला महन्थ थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर, 02. सगीर पुत्र रियासत अंसारी साकिन बसडीला महन्थ थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की एक अदद मो0सा0 वाहन नं0 UP 57 AD 5313 बरामद किय़ा गया। बरामदगी व गिरफ्तरी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 126/2023 धारा 379,411 भादवि0 में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 126/2023 धारा 379,411 भादवि0 थाना पटहेरवा कुशीनगर

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1. अरविन्द कुमार पुत्र प्रेमशंकर प्रसाद साकिन बसडीला महन्थ थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
2. सगीर पुत्र रियासत अंसारी साकिन बसडीला महन्थ थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर

बरामदगी का विवरण-
एक अदद मो0सा0 वाहन नं0 UP 57 AD 5313

बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली टीमः-
1. निरी0 श्री उमेश कुमार सिंह थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
2. व0उ0नि0 श्री सभाजीत सिंह थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
3. उ0नि0 श्री नन्दलाल यादव थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
4. हे0का0 मुन्नर सिंह थाना पटहेरवा जनपद कुशनगर
5. हे0का0 अश्वनी कुमार राय थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
6. का0 सुनील यादव थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
7. का0 विनोद यादव थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
8. का0 सोहित यादव थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
9. का0 अभिलाष यादव थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *