कुशीनगर पुलिस ने अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करी गैंग का किया पर्दाफाश, 102 कि0ग्रा0 अवैध गांजा के साथ 02 गांजा तस्कर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश कुशीनगर

सफल समाचार 
विश्वजीत राय

दिनांक 01.05.2023 को थाना तरया सुजान पुलिस के द्वारा नेशनल हाईवे एनएच 28 पर सलेमगढ टोल प्लाजा के पास से एक अदद ट्रक कंटेनर वाहन न0 NL01AF2770 से लगभग 102 कि0ग्रा0 अवैध गांजा (वाहन सहित कुल कीमत लगभग 72 लाख रुपये) के साथ 02 अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करों 1-प्रेमपाल सिंह पुत्र जयवीर सिंह निवासी ग्राम अतिकउल्लाहपुर थाना करहल जिला मैनपुरी, 2-जनवेश पुत्र सूरजपाल सिंह निवासी ग्राम कमालपुर थाना ढेवर जिला मैनपुरी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 122/2023 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्तो ने पूछताछ मे बताया कि हम लोग उड़ीसा, असम एवं पं0 बंगाल आदि राज्यों से गांजा कम दाम पर लेकर यहां आते है तथा बिहार व उत्तर प्रदेश के आस-पास के जनपदों में ग्राहक सेट करके इसे बेचकर अधिक लाभ कमा लेते है।

पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 122/2023 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1-प्रेमपाल सिंह पुत्र जयवीर सिंह निवासी ग्राम अतिकउल्लाहपुर थाना करहल जिला मैनपुरी
2-जनवेश पुत्र सूरजपाल सिंह निवासी ग्राम कमालपुर थाना ढेवर जिला मैनपुरी

विवरण बरामदगी-*(कुल कीमत लगभग 72 लाख रुपये)
1-लगभग 102 किग्रा अवैध गांजा (अनुमानित कीमत लगभग 22 लाख रुपये)
2-एक अदद कंटेनर वाहन संख्या NL01AF2770 (अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये)

बरामदगी व गिरफ्तारी करने वाली टीम-
01-प्र0नि0 श्री राजेन्द्र कुमार सिंह थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर
02-उ0नि0 अनिल कुमार सिंह थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर
03-का0 पंकज यादव थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर
04-का0 बृजेश यादव थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर
05-का0 धीरेन्द्र यादव थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर
06-का0 रवि कुमार राजभर थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *