तरयां सुजान पुलिस ने अन्तर्राज्यीय अवैध शराब तस्करी गैंग का किया पर्दाफाश

उत्तर प्रदेश कुशीनगर

सफल समाचार 
विश्वजीत राय 

 ट्रैक्टर वाहन से तस्करी कर ले जायी जा रही 28 पेटी भिन्न-भिन्न ब्राण्ड की अंग्रेजी व देशी शराब ( वाहन सहित कुल कीमत लगभग 07 लाख रुपये) के साथ 02 शराब तस्कर गिरफ्तार-

 दिनांक 12.05.2023 को प्रभारी निरीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार सिंह थाना तरया सुजान मय टीम द्वारा सुमही बुजुर्ग उर्फ मेहदिया भेड़ीहारी तिराहा के पास से दो नफर अभियुक्तो 1-अवधेश सिहं पुत्र स्व0 माधो सिंह निवासी मठ बनवरिया थाना पिपरा कोठी जनपद मोतीहारी बिहार, 2-सुखदेव मुसहर पुत्र सत्यनरायन मुसहर निवासी ठकरहा सोना भवानी थाना ठकरहा जनपद पश्चिमी चम्पारण बिहार को गिरफ्तार कर मौके से एक अदद ट्रैक्टर मय ट्राली से कुल 15 पेटी बंटी बवली टेट्रा पैक देशी शराब, आफिसर च्वाईस फ्रुटी 04 पेटी अंग्रेजी शराब, 8PM फ्रूटी 07 पेटी तथा 24 अदद रायल स्टेज बोतल प्रत्येक 750 ML की (वाहन सहित कुल कीमत लगभग 07 लाख रुपये) की बरामदगी करने में सफलता प्राप्त की गयी। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 137/2023 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 137/2023 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम

गिरफ्तार अभियुक्त-
1-अवधेश सिहं पुत्र स्व0 माधो सिंह निवासी मठ बनवरिया थाना पिपरा कोठी जनपद मोतीहारी बिहार
2-सुखदेव मुसहर पुत्र सत्यनरायन मुसहर निवासी ठकरहा सोना भवानी थाना ठकरहा जनपद पश्चिमी चम्पारण बिहार

*बरामदगी का विवरण-*(वाहन सहित कुल कीमत लगभग 07 लाख रुपये)
1-15 पेटी बंटी बवली टेट्रा पैक देशी शराब
2-आफिसर च्वाईस फ्रुटी 04 पेटी अंग्रेजी शराब
3-8PM फ्रूटी 07 पेटी अंग्रेजी शराब
4-24 अदद रायल स्टेज बोतल प्रत्येक 750 ML
5- एक अदद ट्रैक्टर व ट्राली

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1-प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र कुमार सिंह थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर
2-उ0नि0 गौरव श्रीवास्तव थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर
3-का0 आनन्द राय थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर
4-का0 धीरेन्द्र यादव थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर
5-का0 अमित यादव थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर
6-का0 रजनीश कुमार पाल थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर
7-का0 इन्द्रसेन कुमार थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *