सफल समाचार
हरेन्द्र राय
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और भारतीय जनता महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन ने पार्टी के कमल मित्र कार्यक्रम की ऑनलाइन लॉन्चिंग की। उन्होंने कहा कि कमल मित्र महिला केंद्रित विषयों पर सबसे बड़ा ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम है प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद कमल मित्र बहने अपने अपने क्षेत्रों में भाजपा सरकार की योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करेंगी।
खटीमा में शुक्रवार को जिला भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारी कमल मित्र ऑनलाइन लॉन्चिंग कार्यक्रम से जुड़ी ।महिलाओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बताया कि मोर्चा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को ऑन ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा जिसके बाद वह केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करेंगे जिससे दूरस्थ क्षेत्र की महिलाओं को सरकार की योजना का लाभ मिल सके।
इस वर्चुअल बैठक में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत, उत्तराखंड प्रदेश उपाध्यक्ष मोहिनी पोखरियाल के अलावा, खटीमा से महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विमला मंडेला, कुमाऊं सह संयोजक शैली फुटेला, जिला मीडिया प्रभारी चंद्रकला राय,स्वाति शर्मा,लीला बोरा, रजनी रावत, ममता त्रिपाठी, रितु अग्रवाल, जानकी तिवारी, मीरा तिवारी, कांति सक्सेना आदि ने हिस्सा लिया