सफल समाचार अजीत सिंह
ओबरा सोनभद्र – दिन रविवार शाम 5:00 बजे हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कुशवाहा समाज सेक्टर 8 ओबरा के प्रांगण में चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की 2368 वी जयंती समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, विशिष्ट अतिथि मोहन कुशवाहा ,डॉक्टर संजय सिंह ,प्रवीण कुमार कुशवाहा ,उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुरुआत अध्यक्ष इंजीनियर अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।कार्यक्रम का प्रारंभ श्रुति मौर्या, शीतल सिंह ,के सुंदर स्वागत गीत से प्रारंभ हुआ।इसके पश्चात मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, संरक्षक मंडल एवं सलाहकार मंडल का सम्मान किया गया।सलाहकार मंडल में इंजीनियर दशरथ सिंह, सूर्यनाथ सिंह, लालता प्रसाद, मोती सिंह, एवं सुशील कुशवाहा मौजूद रहे। सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के याद में अभय मौर्य के द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया।
मुख्य अतिथि के हाथो स्मृति चिन्ह भेंट किया गया । मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के सम्मान में बुद्ध प्रतिमा और चंद्रगुप्त पर लिखी पुस्तक प्रदान की गई।संरक्षक मंडल के सम्मान में अशोक लाट एवं सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की पुस्तक दी गई । समाज के सलाहकार मंडल के सम्मान में अशोक लाट और चंद्रगुप्त मौर्य की पुस्तक प्रदान की गई।कुशवाहा समाज की पूरी कमेटी का भी सम्मान किया गया। जिन्हें अंग वस्त्र एवं अशोक लाट मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं संरक्षक मंडल द्वारा की गई । सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में नीरज कुमार प्रथम रहे । जिन्हें अशोक लाट देकर सम्मानित किया गया द्वितीय स्थान में आयुष मौर्य, तृतीय स्थान पर समर सिंह रहे। कुर्सी दौड़ में नीरज कुमार प्रथम आयुष कुशवाहा द्वितीय शीतल सिंह तृतीय जिन्हें क्रमश अशोक लाट चंद्रगुप्त मौर्य की फोटो फ्रेम एवं अशोक सिंह मेटल प्रदान किया गया मेहंदी प्रतियोगिता में अंजली सिंह प्रथम रही जिन्हें अशोक लाट से नवाजा गया चंद्रिका मौर्य तृतीय स्थान पर रही जिन्हें चंद्रगुप्त मौर्य की फोटो फ्रेम से सम्मान किया गया तीसरे स्थान पर अनुपमा मौर्या जिन्हें अशोक सिंह मेटल प्रदान किया गया हाई स्कूल 10th एग्जामिनेशन रिजल्ट 2023 यूपी बोर्ड और सीबीएसई में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले रिशु मौर्य 93.33% पर प्रथम पुरस्कार दिया गया , दूसरे स्थान पर आदित्य कुमार 90.17% उन्हें सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य का फोटो फ्रेम से सम्मानित किया गया तीसरे स्थान पर आयुष मौर्य 88.17 परसेंट इसके अलावा अंशिका सिंह 70 परसेंट सेना मेडल प्रदान किया गया इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 में सफल विद्यार्थी देवांश मौर्या को 87 परसेंट पाने पर प्रथम स्थान दिया गया उन्हें अशोक लाट प्रदान किया गया चंद्र मौर्य को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ जो 76.4% प्राप्त की थी हमारी पूरी कमेटी को भी मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया हमारे कमेटी सदस्य में इंजीनियर अनिल कुमार सिंह, कृष्णानंद सिंह, श्रीमती रमिता मौर्या, शेषनाथ सिंह, संतोष मौर्य, श्रीमती पुष्पा सिंह, ईश्वर दयाल मौर्य, श्रीमती बीना सिंह, रामदेव मौर्य, महेंद्र कुमार सिंह, श्रीमती राधिका देवी, श्रीमती सुशीला सिंह, राम पदारथ मौर्य, श्रीमती श्वेता सिंह, श्रीमती गीता मौर्य, श्रीमती रेखा सिंह श्रीमती रीना कुशवाहा, मनोज कुमार सिंह,अमित कुमार कुशवाहा, निर्मल सिंह, कंचन सिंह, अरविंद कुशवाहा , रीना मौर्या एवं सुषमा कुशवाहा के साथ साथ सैकड़ों की संख्या में कुशवाहा बंधु उपस्थित रहे । हमारे वरिष्ठ समाजसेवी इंजीनियर दशरथ सिंह जी को मौर्य रत्न से सम्मानित किया गया अंत में अध्यक्ष श्री अनिल कुमार सिंह द्वारा कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराकर सभा समापन की घोषणा की गई। मंच संचालन का कार्य सचिव श्री शेषनाथ सिंह द्वारा किया गया।