घर मे सो रही महिला से दुष्कर्म का प्रयास , महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश कुशीनगर

सफल समाचार 
विश्वजीत राय 

विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में सो रही 30 वर्षीय एक महिला ने गांव के एक युवक पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाई है। महिला के विरोध करने पर उसे मार-पीटकर घायल कर दिया। पुलिस इस मामले में आरोपी युवक के विरुद्ध छेड़खानी, गाल काटने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।

पीड़ित महिला का आरोप है कि अपने घर में सोई हुई थी। इसी बीच गांव का एक युवक घर में घुसकर छेड़खानी करने लगा। जब महिला ने विरोध किया तो दुष्कर्म का प्रयास किया। गाल काटने का भी आरोप है। महिला शोर मचाई तो सास पहुंची। उन्हें देखकर आरोपी भाग गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष गिरजेश उपाध्याय ने बताया कि महिला की तहरीर पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *