सफल समाचार
विश्वजीत राय
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को सुबह करीब नौ बजे घर में अकेली पंद्रह साल की एक किशोरी से गांव के एक युवक ने छेड़खानी का प्रयास किया। किशोरी ने पकड़कर शोर मचाया। ग्रामीण पहुंचकर की पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी अपने घर में अकेली थी। मां खेत गई थी। तभी गांव का 25 वर्षीय एक युवक घर में घुसकर घर के लोगों के विषय में पूछा और छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी ने शोर मचाया। काफी संख्या में भीड़ जुट गई। लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और पूछताछ की। फिर जमकर पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध छेड़खानी और पॉक्सो में मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी थानाध्यक्ष हरिलाल राव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी भी गिरफ्तार है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।