दो पक्षों के बीच हुए विवाद मे चले ईंट पत्थर, कई घायल

उत्तर प्रदेश देवरिया

सफल समाचार 
शेर मोहम्मद 

खखडी़ गांव में पुरानी रंजिश में शनिवार रात विवाद हो गया। जिसमें मनबढ़ों ने एक बोलोरो और एक स्कार्पियों को ईंट पत्थर से तोड़ दिया। पीड़ित ने खुखुंदू थाना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

खुखुंदू थाना क्षेत्र के खखड़ी गांव निवासी रामपुकार यादव के घर से दो दिन पूर्व भटनी क्षेत्र के एक गांव में बारात गई थी। बारात में कुछ लोगों ने विवाद करते हुए बोलेरो को क्षतिग्रस्त कर दिया। बरात लौटने के बाद रामपुकार ने गाड़ी की मरम्मत कराई, जिसके चलते बगल के लोगों के रिश्तेदार द्वारा मारपीट करने की बात को लेकर कहासुनी होने लगा।

इसी बीच शनिवार रात मारपीट के साथ दोनों पक्षों के बीच आधे घंटे से अधिक ईंट पत्थर चले। जिसमें रामपुकार यादव, मुकेश यादव समेत कई लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। निरीक्षक संतोष सिंह ने कहा तहरीर मिली है। जांच की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *