सौतेली मां के अत्याचार से तंग आकर बेटा भूख हड़ताल पर बैठा

उत्तर प्रदेश देवरिया

सफल समाचार 
शेर मोहमाद 

रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव में सौतेली मां के अत्याचार से तंग आकर शनिवार को बेटा भूख हड़ताल पर बैठ गया। आरोप है कि मां ने महज तीन महीने में पिता से लगभग 50 लाख रुपये की जमीन दूसरे को रजिस्ट्री करवा दी है। जानकारी मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और युवक को माता-पिता के साथ थाने पर लाई। थाने में दो घंटे तक चली पंचायत के बाद तीनों ने आपस में समझौता कर लिया।

माधवपुर गांव निवासी हमीदुल्लाह शुक्रवार की दोपहर अपने पिता और सौतेली मां पर आरोप लगाते हुए घर के सामने भूख हड़ताल पर बैठ गए। भीषण गर्मी में बिना कुछ खाए पिए देखकर ग्रामीणों ने शनिवार की सुबह उससे हड़ताल समाप्त करने को कहा, लेकिन हमीदुल्लाह अपनी बात पर अडिग रहा। दोपहर होते-होते युवक के भूख हड़ताल पर बैठने की जानकारी आस-पास के लोगों को हुई। उनका भूख हड़ताल पर बैठना सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। इस बात की जानकारी मिलते ही हल्का दरोगा और सिपाही गांव पहुंच गए। पुलिसकर्मी भूख हड़ताल पर बैठे युवक और माता-पिता को थाने लाए। आस-पास के लोगों की मौजूदगी में दोनों पक्षों ने दो घंटे तक थाने में पंचायत की। थानेदार नरेंगद प्रताप राय ने बताया कि सूचना पर दोनों पक्षों को थाने गया लाया गया था। युवक के माता पिता के अब जमीन नहीं बेचने के आश्वासन और घर बनाने के लिए जगह देने की बात पर राजी होने के बाद दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *